Amitabh Bachchan Duplicate: प्रेमानंद महाराज की सादगी और धर्म के प्रचार के कारण पूरी दुनिया में उनकी एक अलग पहचान है। उनके दरबार में आए दिन बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचती रहती हैं। अब हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शशिकांत पेडवाल, जो हूबहू अमिताभ बच्चन की तरह दिखते हैं और उनकी आवाज भी उन्हीं की जैसी है, वो महाराज से बातचीत करते हैं। इस वीडियो में शशिकांत महाराज जी से कुछ ऐसा बोलते हैं जिसके बाद वो हंसने लगते हैं।
डुप्लीकेट अमिताभ का महाराज से संवाद
वीडियो में शशिकांत पेडवाल ने प्रेमानंद महाराज से अपनी बात रखते हुए बताया कि कैसे उन्होंने कोविड के दौरान लोगों को हौसला दिया। शशिकांत ने कहा कि उन्होंने बीमार लोगों को मोटिवेट किया और उन्हें जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ये भी बताया कि प्रशासन ने उन्हें इस काम के लिए सराहा और अब वो कैंसर के मरीजों के पास भी जाते हैं। शशिकांत का कहना था कि ये काम उन्हें बहुत अच्छा लगता है और लोग इससे काफी प्रेरित होते हैं।
इसके बाद शशिकांत ने महाराज से पूछा कि वो आगे क्या करें। प्रेमानंद महाराज ने उन्हें सलाह दी कि वो लोगों से मिलकर भगवान के नाम का जाप कराएं, जिससे लोगों के मन को शांति और तसल्ली मिल सके। महाराज ने ये भी कहा कि लोगों के मन को भगवान के नाम से सुकून देने से बढ़कर कोई कार्य नहीं हो सकता। शशिकांत जिस तरह से बिग बी जैसे बात कर रहे थे, महाराज उसे सुनकर जोर-जोर से हंसने लगे।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा ‘नकली अमिताभ बच्चन तो आ गए, अब असली अमिताभ बच्चन को भी महाराज के दरबार में आना चाहिए।’ वहीं एक और यूजर ने शशिकांत के बारे में कहा, ‘अगर ये शख्स अपनी असलियत ना बताए, तो लोग इन्हें ही अमिताभ बच्चन मान लें।’ वहीं एक और यूजर ने प्रेमानंद महाराज की तारीफ करते हुए लिखा, ‘महाराज ही सच्चे साधु हैं, बाकी तो सब राजनीति के भूखे हैं।’
वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं। लोग इस वीडियो के जरिए प्रेमानंद महाराज की सादगी और शशिकांत की इंस्पायरिंग बातें भी शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Hina Khan ने कैंसर ट्रीटमेंट पर सुनाई गुड न्यूज, कीमोथेरेपी पूरे होने का दिया हेल्थ अपडेट
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
1 hr ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
3 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
4 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
5 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
5 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
6 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
6 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
19 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
20 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines