Don के डायरेक्टर का निधन, 'पल्मोनरी फाइब्रोसिस' से जूझ रहे थे चंद्र बरोट

Chandra Barot Death: अमिताभ बच्चन को ‘डॉन’ बनाने वाले डायरेक्टर का निधन हो गया है। चंद्र बरोट ने 86 साल की उम्र में रविवार को अपनी अंतिम सांस ली।

Chandra Barot

नहीं रहे फिल्म 'डॉन' के डायरेक्टर। (Photo Credit- X)

Chandra Barot Death: अमिताभ बच्चन की साल 1978 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘डॉन’ के डायरेक्टर चंद्र बरोट के निधन की बेहद बुरी खबर सामने आई है। 86 साल की उम्र में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड इंडस्ट्री ने आज एक दिग्गज को खो दिया है और हर तरफ मातम पसरा हुआ है। बॉलीवुड सेलेब्स डायरेक्टर चंद्र बरोट के जाने पर दुखी हैं और शोक मना रहे हैं। मुंबई में आज एक अस्पताल में डायरेक्टर ने अपनी अंतिम सांस ली और अब परिवार ने उनके निधन की पुष्टि भी कर दी है।

क्या है पल्मोनरी फाइब्रोसिस, जिसके कारण हुआ डायरेक्टर का निधन?

आपको बता दें, चंद्र बरोट की पत्नी दीपा बरोट ने बताया है कि डायरेक्टर पिछले काफी समय से पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझ रहे थे। पिछले 7 सालों से डायरेक्टर को ये समयस्या थी। अगर आपको नहीं पता कि पल्मोनरी फाइब्रोसिस क्या है? तो बता दें, ये फेफड़ों की बेहद गंभीर बीमारी है और इसमें सांस लेने में काफी मुश्किल होती है। इस बीमारी में फेफड़े ठीक से काम करना बंद कर देते हैं और इंसान की हालत बेहद खराब हो जाती है। इस बीमारी में बेहद थकान और दर्द का भी सामना करना पड़ता है।

फरहान अख्तर ने दी ‘डॉन’ डायरेक्टर को श्रद्धांजलि 

अब डायरेक्टर की पत्नी ने बताया है कि चंद्र बरोट का गुरु नानक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इससे पहले वो एक और हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। हालांकि, आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं, अब बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर दर्द जताते हुए, चंद्र बरोट को श्रद्धांजलि दी है। फरहान अख्तर ने डायरेक्टर की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। फरहान अख्तर ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘ये जानकर बुरा लगा कि डॉन के ओरिजिनल डायरेक्टर नहीं रहे। रेस्ट इन पीस चंद्र बरोट जी। परिवार को हार्दिक संवेदनाएं।’

बंगाली फिल्मों के भी रहे डायरेक्टर

अब फरहान अख्तर के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स भी शोक प्रकट करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, डायरेक्टर को पल्मोनरी फाइब्रोसिस था और साथ ही उम्र संबंधी समस्याओं के कारण उनकी हालत और भी खराब हो गई थी। उन्होंने बतौर डायरेक्टर अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वो बंगाली फिल्में भी डायरेक्ट कर चुके थे। हालांकि, उनके कई प्रोजेक्ट्स अधूरे ही रह गए और कभी रिलीज नहीं हो पाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ