Amitabh Bachchan Buys Plot Near Ayodhya Ram Mandir: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। एक्टर कब क्या करने वाले हैं इसमें भी फैंस की दिलचस्पी बनी रहती है। खासकर उनकी प्रॉपर्टी पर दर्शक नजरें गड़ाएं बैठे रहते हैं। बिग बिग के पास कितने बंगले हैं ये तो सभी जानते हैं। वो जब भी कोई नई प्रॉपर्टी खरीदते हैं तो वो भी लोगों को पता लग ही जाता है। ऐसा में अब उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अब एक नया प्लॉट खरीद लिया है वो भी अयोध्या में जो इन दिनों चर्चा में बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: सर्जरी के दर्द से गुजरे Amitabh Bachchan, Akshay Kumar संग वायरल हुई घायल बिग बी की फोटो
मुंबई छोड़ अयोध्या शिफ्ट होंगे बिग बी?
अमिताभ बच्चन ने अब अयोध्या के राम मंदिर के पास अपना नया बसेरा बनाने का इरादा कर लिया है। राम मंदिर के बेहद करीब अब उन्होंने एक नई जमीन खरीदी है। क्या अब वो मुंबई छोड़ भगवान श्री राम की नगरी में बसने वाले हैं? क्या उन्होंने एक्टिंग छोड़ अयोध्या में बसने का मन बना लिया है? कुछ इसी तरह के सवाल अब फैंस के मन में उठ रहे हैं। एक्टर के इस नई प्रॉपर्टी के खरीदते ही फैंस बेचैन हो गए हैं। उन्हें डर लगने लगा है कि कहीं उनके पसंदीदा एक्टर एक्टिंग तो नहीं छोड़ देंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला। भले ही उन्होंने अयोध्या में प्लॉट खरीद लिया हो लेकिन इससे उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।
क्या है एक्टर के नई प्लॉट की कीमत?
वहीं, बताया जा रहा है कि अमिताभ का ये नया प्लॉट राम मंदिर से कुल 15 मिनट दूर है। इतना ही नहीं उनके प्लाट से अयोध्या एयरपोर्ट भी नज़दीक ही है। उन्हें वहां से एयरपोर्ट पहुंचने में महज 30 मिनट लगेंगे। इसके अलावा उनकी इस नई प्रॉपर्टी की कीमत सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे। उनकी इस जमीन की कीमत में आप कई आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां खरीद सकते हैं। हो सकता है कि उसके बाद भी आपके पैसे बच जाएं। यानी उन्होंने अयोध्या में घर बनाने के लिए अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्स्सा खर्च कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बी ने इस प्रॉपर्टी के लिए करीब 14.5 करोड़ की रकम अदा की है।
अयोध्या से अमिताभ का है स्पेशल कनेक्शन
यहां घर बनाने के लिए वो काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि ये जगह उनके दिल के बेहद करीब है। उनका अयोध्या से स्पेशल कनेक्शन है। दरअसल, बॉलीवुड के शहंशाह का जन्म प्रयागराज में हुआ था जो कि अयोध्या से सिर्फ 4 घंटे दूर है। ऐसे में अब वो जल्द ही इस नए घर को तैयार कर लेंगे। साथ ही ये जानकारी भी सामने आई है कि 7 स्टार एन्क्लेव ‘द सरयू’ में ये उन्होंने जो प्लॉट खरीदा है उसमें वो 10,000 स्क्वायर फीट का घर बना सकते हैं। इतना ही नहीं ‘द सरयू’ का इनॉगरेशन भी 22 जनवरी को होगा जिस दिन राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
1 hr agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
6 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
10 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
11 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
14 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
16 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
17 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines