हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Amitabh Bachchan ने अयोध्या में खरीदी 2 बीघा जमीन, कीमत फिर उड़ा देगी होश

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने एक फायदे की डील क्रैक कर ली है। रामनगरी में भी अब अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी होगी। उन्होंने 2 बीघा जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत भी रिवील हो गई।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan File Photo

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिग बी ने नई जमीन खरीदी है। मुंबई में कई आलिशान बंगलों के बाद अब अयोध्या में भी अमिताभ बच्चन की जमीन होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामनगरी में 2 बीघा जमीन खरीदी है। मुंबई बेस्ड डेवलपर ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ से इस जमीन का सौदा हुआ है। इसे एक्टर ने अपने स्वर्गीय पिता हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम से खरीदा है।

अमिताभ बच्चन ने कितने में खरीदी अयोध्या में जमीन?

2 बीघा जमीन के हिसाब से इसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी। ये जमीन अमिताभ को बेहद की सस्ते रेट में मिल गई है। 2 हजार रुपये गज के हिसाब से इसकी डील हुई है। यानी अब अमिताभ बच्चन ने करीब 86 लाख रुपए में ये डील की है। इतनी बड़ी जमीन इतने सस्ते दामों में मिलना वाकई फायदे की डील है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की अयोध्या में खरीदी की इस जमीन की रजिस्ट्री 31 जनवरी 2025 को हुई थी।

राम मंदिर से कितनी दूर है अमिताभ बच्चन की जमीन?

खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन की ये प्रॉपर्टी राम मंदिर से करीब 7 किलोमीटर ही दूर है। सरयू नदी के पास इसकी लोकेशन बताई जा रही है। पहले भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में जमीन खरीदी है। हालांकि, तब उसकी कीमत कितनी है? वो खुलासा नहीं हुआ था। ना ही ये पता चला था कि ये जमीन कितनी बड़ी है। अब सारी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं और साथ ही हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम से रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है।

यह भी पढ़ें: International Women’s Day: थिएटर में री-रिलीज होंगी 5 फिल्में, लिस्ट में Kangana ने मारी बाजी

क्या अमिताभ बच्चन की वजह से बढ़ेंगे अयोध्या में प्रॉपर्टी के रेट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन 9 फरवरी को अयोध्या गए थे और उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे। इसी दौरान बिग बी ने हिंट दे दिया था कि उनका यहां आना-जाना रहेगा। वहीं, ऐसा दावा किया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन के तिहुरा माझा में जमीन खरीदने की वजह से वहां के प्रॉपर्टी के रेट में इजाफा हो सकता है। अब उस जगह की प्रॉपर्टी की कीमत तेजी से बढ़ सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें