Amitabh Bachchan: महानायक अमिताभ बच्चन सिनेमाजगत में अपनी एक अलग ही पहचान रखते है। एक्टर की एक्टिंग का हर कोई ऐसा दीवाना है, जिसकी कोई सीमा नहीं। फिल्मों से लेकर रियल लाइफ तक बिग बी ने अपने हर किरदार को बेहद शानदार तरीके से निभाया है। आज अभिनेता का जन्मदिन है और इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ खास किस्से बताने जा रहे हैं। आइए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- ‘दीदी कपड़े पहनकर एहसान क्यों कर रही हो?’ Nia Sharma का लेटेस्ट वीडियो देख ट्रोलर्स ने उठाए सवाल
अमिताभ बच्चन ने शुरू किया था करियर
आज से करीब 40 से 45 साल पहले की अगर बात करें तो उस समय अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरूआत की थी। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले एक्टर ‘आल इंडिया रेडियो’ गए थे और सोचा था कि इसी में अपना करियर बनाएंगे। वो दौर ऐसा था कि उस समय अमीन सयानी ‘ऑल इंडिया रेडियो’ के अनाउंसर हुआ करते थे।
अमीन सयानी रेडियो की दुनिया की जानी-पहचानी आवाज
बता दें कि अमीन सयानी की आवाज रेडियो की दुनिया जानी-पहचानी आवाज है। हर कोई उनकी आवाज का दीवाना होता था। इस दौरान बिग बी ने भी वहां पर जॉब के लिए एप्लाई किया था और उनकी जॉब की एप्लीकेशन अमीन सयानी के पास ही गया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक समय था जब मैं बहुत बिजी था और उस टाइम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ऑडिशन देने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि मैंने उनकी आवाज सुने बिना ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।
भारतीय सिनेमा अपना एक शानदार अभिनेता खो देता- अमीन
हालांकि इसके आगे उन्होंने कहा कि इसके कुछ टाइम के बाद ही मैंने उनकी फिल्म ‘आनंद’ देखी थी और उस समय जब मैंने उनकी आवाज को सुना तो वो मुझे बहुत ही बेमिसाल लगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे अपने उस इंकार पर आज बहुत ही बुरा लगता है, लेकिन दूसरी तरफ सोचता हूं कि जो हुआ अच्छा ही हुआ। इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर आज वो रेडियो में होते तो शायद मैं सड़क पर होता। साथ ही भारतीय सिनेमा अपना एक शानदार अभिनेता खो देता।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines