सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को हुआ था. बिग बी कल यानी 11 अक्तूबर को अपना 84वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं. जहां लोग 60 साल की ही उम्र में अपने कामकाज से रिटायरमेंट ले लेते हैं. वहीं बिग बी आज भी पूरी एनर्जी के साथ काम कर रहे हैं. ऐसा लगता है, जैसे बिग बी की डिक्शनरी में ‘रिटायरमेंट’ नाम का कोई शब्द नहीं है. एक्टर आज भी किसी नए स्टार को सेट पर पसीना ला देते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन को यह स्टारडम सिर्फ उनकी किस्मत से मिला है, तो आपको बिग बी की ये तीन कहानी जरूर पढ़नी चाहिए, जिसके आपको पता चल जाएगा कि वो एक्टिंग के लिए कितना ‘पागलपन’ है.
अमिताभ बच्चन पैदल ही पहुंच गए काम मांगने
अमिताभ बच्चन के जीवन में एक दौर ऐसा भी आया था, जब उनकी कंपनी ABCL दिवालिया हो दिवालिया हो गई थी और बिग बी पर भारी कर्ज हो गया था. बता दें कि इस दौरान एक्टर की उम्र 57 साल की थी. वहीं अमिताभ बच्चन ने अपने इगो और सुपरस्टार स्टारडम को छोड़ कर यश चोपड़ा के घर पैदल चले गए थे और काम मांगा था. उन्होंने साफ कहा था कि मेरे पास कोई काम नहीं है, मुझे रोल चाहिए है. इसके बाद ही एक्टर अमिताभ बच्चन को शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘मोहब्बतें’ मिली और उनका इंडस्ट्री में जबरदस्त कमबैक हुआ.
जब शाहरुख खान ने लगाया था बिग बी से चैलेंज
बॉलीवुड में ऐसा माना जाता है कि अगर सेट पर अमिताभ बच्चन का शूट चल रहा है, तो घड़िया भी उनके हिसाब से ही सेट की जाती है. दरअसल, फिल्म डायरेक्टर आर बाल्कि ने एक बार बिग बी को लेकर मजेदार किस्सा शेयर किया था. उन्होंने कहा थी की एक ऐड शूट के लिए बॉलीवुड के किंग खान ने तय किया था कि वो शूट पर अमिताभ बच्चन से 10 मिनट पहले ही चले जाएंगे. दरअसल, अमिताभ बच्चन के चक्कर में किंग खान आधे घंटे पहले सेट पर पहुंच गए थे और तैयार हो गए थे, जो इस बात को बताता है कि बिग बी अपने काम को लेकर काफी पंक्चुअल रहते हैं. यह उनके काम के प्रति सम्मान और प्यार को दर्शाता है.
‘कुली’ की शूटिंग के दौरान हुआ था हादसा
अमिताभ बच्चन की साल 1983 में आई फिल्म ‘कुली’ में की शूटिंग के दौरान एक हादसा हुआ था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था. इस हादसे के बाद बिग बी को पूरी तरह ठीक होने में काफी समय लगा था. इतना ही नहीं उन्हें कई दर्द से गुजरना पड़ा था. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. बिग बी ने हाल ही में आई फिल्म ‘कल्कि 2898 A’ में काफी शानदार अभिनय किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. बिग बी की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines