अमिताभ बच्चन ने 83वें बर्थडे पर खुद को दिया बेशकिमती तोहफा, 'जलसा' में बधाई देने पहुंची बेटी-नातिन

Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर खुद को करोड़ों का तोहफा दिया है. बिग बी के घर के जलसा के बाहर बधाई देने के लिए उनके फैंस की भीड़ लगी हुई है.

amitabh bachchan birthday special

Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार ने खुद को करोड़ों का तोहफा दिया है. ‘शहंशाह’ एक्टर ने मुंबई के अलीबाग में 3 प्लॉट खरीदे हैं. तीनों प्लॉट में पहला प्लॉट 3,760 स्क्वेयर फीट में फैला है और इसकी कीमत 2.78 करोड़ रुपये है. वहीं दूसरा प्लॉट 2,580 स्क्वेयर फीट में है, जिसकी कीमत 1.92 करोड़ और तीसरा प्लॉट 2,540 स्क्वेयर फीट है, जिसकी कीमत 1.88 करोड़ रुपये है. बता दें अमिताभ बच्चन ने अलीबाग में जिस जगह ये प्लॉट खरीदे हैं, वहां विराट कोहली ने भी प्लॉट खरीदे हुए हैं. वहीं बर्थडे पर एक्टर के घर ‘जलसा’ के बाहर रात से ही उनके फैंस की भीड़ लगी हुई है.

अमिताभ बच्चन के बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा भी बिग बी को बर्थडे विश करने पहुंची. वहीं अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री के सितारे भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. फराह खान, प्रभास, शत्रुघ्न सिन्हा, फरहान अख्तर, श्याम कौशल, श्रीजीत मुखर्जी और धर्मा प्रोडक्शन ने जन्मदिन की बधाई दीं. बिग बी की एक झलक पाने के लिए ‘जलसा’ के बाहर फैंस की भीड़ जमा है. उनके कुछ फैंस को उनके पुराने लुक को रिक्रिएट कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ