Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के महानायक के रूप जाने जाते हैं. सदी के महानायक बनने के लिए उन्हें अपने शुरुआती दिनों में खूब मेहनत करनी पड़ी. आज ‘एंग्री यंग मैन’ कहलाने वाले बिग बी ने ऐसे दिन भी देखें हैं जब उनकी 12 फिल्में लगातार फ्लॉप साबित हुई थी. ऑडियंस ने उन्हें फ्लॉप न्यूकमर का टैग भी दे दिया था. लेकिन बिग बी ने हिम्मत ना हारते हुए लोगों को गलत साबित किया और अपने टैलेंट से फ्लॉप न्यूकमर के टैग को ‘एंग्री यंग मैन’ में बदल दिया. उनके सफर की कहानी काफी मोटिवेशनल है. कल यानी 11 अक्टूबर को बिग बी अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस खास मौके पर चलिए हम आपको अमिताभ बच्चन के फिल्मी करियर के बारे में डिटेल में बताते हैं.
मां से मिली एक्टिंग की सीख
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले अमिताभ बच्चन का जन्म मशहूर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन के घर हुआ था. उनकी मां तेजी बच्चन कराची की रहने वाली थीं. पहले कराची भारत में ही था लेकिन विभाजन के बाद अब कराची पाकिस्तान में है. माता-पिता ने अमिताभ बच्चन का नाम पहले इंकलाब रखा था, लेकिन बाद में इसे बदलकर अमिताभ रखा गया. बिग बी की मां तेजी बच्चन की रुचि थिएटर में थी, जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी ये कला अपनी मां से सीखी.
यह भी पढ़ें: ‘न जाने क्या क्या गुण और दिखाओगे…’, अमिताभ बच्चन का जब-जब उमड़ा बेटे अभिषेक के लिए प्यार
लोगों ने कहा फ्लॉप एक्टर
अमिताभ बच्चन जब 21 साल के थे तो वो अपनी नौकरी ढूंढने के लिए निकल गए थे. आंखों में सपने लिए मुंबई पहुंचे बिग बी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लंबा कद, सांवली रंगत और भारी आवाज के लिए उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्हें ख्वाजा अब्बास की फिल्म ‘7 हिंदुस्तानी’ में काम करने का मौका मिला, लेकिन डेब्यू फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. इसके बाद जो भी फिल्में मिली वो लगातार फ्लॉप ही होती रहीं. लोगों ने बिग बी को फ्लॉप ही समझ लिया था.
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने अनुपम खेर को ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए दी बधाई, बिग बी ने शेयर किया पोस्ट
इन फिल्मों से बदल गई किस्मत
12 फिल्में लगातार फ्लॉप देने के बाद उनके हाथ ‘जंजीर’ फिल्म लगी, जिसने एक्टर की इमेज को बदलकर रख दिया. साल 1973 में रिलीज हुई ‘जंजीर’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. बिग बी ने इस फिल्म में एक्शन सीन्स किए थे जो ऑडियंस को खूब पसंद आए और इस फिल्म के बाद से एक्टर का नाम ‘एंग्री यंग मैन’ पड़ गया और इस फिल्म के बाद बिग बी रातोंरात स्टार बन गए. इसके बाद नमक हराम, अभिमान, चुपके-चुपके, दीवार, शोले, सिलसिला और कभी-कभी जैसी कई फिल्में रिलीज हुई जो बैक टू बैक हिट साबित हुई. शहंशाह फिल्म में बिग बी ने डबल रोल निभाया था. इस फिल्म में उनके किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी और आज भी अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का ‘शहंशाह’ कहा जाता है. ऐसी ही टैलेंट के दम पर ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद बिग बी सदी के महानायक बन गए.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines