मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Birthday) आज (11 अक्टूबर) को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देश और दुनिया से अभिनेता को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जया बच्चन बिग बी की क्लास लगा रही हैं।
दरअसल, क्विज़ रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के सेट पर पहुंचकर बेटे अभिषेक ने उन्हें आश्चर्यचकित करने का फैसला किया। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा साझा किए गए प्रोमो वीडियो में, जया बच्चन (Jaya Bachchan) इस बात की शिकायत करती हुई दिखाई देती हैं कि कैसे उनके पति अमिताभ बच्चन, जब भी किसी से प्रभावित होते हैं तो उसे हाथ से लिखी हुई चिट्ठी और फूलों का गुलदस्ता भेजते हैं। लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कभी ऐसा नहीं किया।
जया को कहते हुए सुना जा सकता है कि, “मैंने देखा तो नहीं है मगर सुना है कि आप जब किसी के काम से प्रभावित होते हैं, या स्वभाव से, उनको कुछ फूल भेजते हैं, चिट्ठी भेजते हैं। वैसे मुझे आज तक कभी नहीं मिला। भेजते हैं?” इस पर अमिताभ जवाब देते हैं, “ये कार्यक्रम तो सार्वजनिक हो रहा है, यार ये गलत है।” इस पर अभिषेक (Abhishek Bachcan) ने जवाब दिया, “नहीं, नहीं बिलकुल नहीं। आप आगे देखें क्या होता है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस प्रोमो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवा रहे हैं।
बता दें, जया और अमिताभ बच्चन ने जून 1973 में अमिताभ बच्चन से शादी की थी। दोनों जंजीर, शोले, अभिमान, मिली, चुपके चुपके और सिलसिला जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया। श्वेता और अभिषेक बच्चन के जन्म के बाद जया बच्चन कुछ ही फिल्मों में दिखाई दीं।
अभी पढ़ें – कितनी पागल हैं Janhvi Kapoor और उनकी गैंग? वीडियो में मिला जवाब
जया बच्चन अगली बार करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी हैं। वहीं अमिताभ की फिल्म Goodbye हाल ही में रिलीज हुई है। इसके अलावा उनके पास ‘ऊंचाई’ और ‘द इंटर्न’ भी है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines