Amitabh Bachchan At Siddhivinayak : बॉलीवुड के दमदार एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में टीवी रियालिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से अपनी वापसी की है। इसके साथ ही उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी घूमर के साथ स्क्रीन पर आने जा रहे हैं। इसके बीच अमिताभ बच्चन को अपने बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर की रिलीज से पहले गुरुवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया। कड़ी सुरक्षा के बीच एक्टर ने भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उनको देखने के लिए फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई। मंदिर से एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सिद्धिविनायक के मदिर में नंगे पाव पहुंचे एक्टर
अमिताभ बच्चन सिद्धिविनायक के मंदिर में नंगे पाव पहुंचे थे। काफी देर तक नंगे पैर चलने के बाद अमिताभ बच्चन ने मंदिर में एंट्री की और दर्शन किए। इस दौरान एक्टर सफेद रंग के कुर्ते पायजामे और गले में शॉल पहने दिखाई दिए। साथ ही मंदिर परिसर ने अमिताभ बच्चन को सम्मानित भी किया।
यह भी पढ़े: सिर्फ 12वीं पास है दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस ने खुद कहा- ‘मैं कॉलेज नहीं गई’
बेटे की फिल्म के लिए पहुंचे मंदिर
बता दें कि, कल 18 अगस्त को अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खबरों के मुताबिक अमिताभ बच्चन अपने बेटे कि फिल्म की सक्सेस के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। फिलहाल अमिताभ बच्चन ने मंदिर जाने की वजह नहीं बताई है।
अमिताभ बच्चन ने किया हैं कैमियो
इन दिनों अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’ खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें इस फिल्म में एक्टर क्रिकेट कोच का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी कैमियो रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ सैयामी खेर मुख्य किरदार निभा रही हैं। साथ ही फिल्म में बाकी एक्टर्स की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी, नासिर खान, अंगद बेदी, गणित संधू दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
5 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
8 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines