हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

अमिताभ बच्चन ने फैंस से क्यों पूछा फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका? मिल रहे मजेदार रिएक्शन

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हालिया पोस्ट में उन्होंने फैंस से एक्स पर फॉलोअर्स बढ़ाने के बारे में पूछा। इसके बाद उन्हें मजेदार रिएक्शन मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan File Photo

बॉलीवुड के दिग्गज महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया अकाउंट और ब्लॉग को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स वह हमेशा सोशल मीडिया पर देते रहते हैं। उनके फैंस भी उनकी पोस्ट और ब्लॉग का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह अपने फैंस से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका पूछ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि जब अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस से फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका पूछा तो उन्हें मजेदार जवाब मिलने लगे।

बिग बी ने पोस्ट में क्या लिखा?

अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने फैंस से फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका पूछा है। बिग बी ने लिखा, ‘T 5347 – बड़ी कोशिश कर रहे हैं लेकिन ये 49M followers का नंबर बढ़ ही नहीं रहा है। कोई उपाय हो तो बताइए !!!’ उनकी पोस्ट से साफ है कि वह अपने एक्स अकाउंट के फॉलोअर्स बढ़ना चाहते हैं। जैसे ही महानायक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस ने मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए।

फैंस दे रहे मजेदार रिएक्शन

अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए फैंस ने मजेदार तरीके बताने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘सूर्यवंशम लाइव चला दीजिए सर, 52 मिलियन हो जाएंगे।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पेट्रोल पे ट्वीट कीजिए फॉलोवर बढ़ जायेगा।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘रेखा जी के साथ सेल्फी डाल के देखिए।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘ सर, आप तो हमारे दिलों के शहंशाह हैं, 49M तो बस एक नंबर है, आपके चाहने वालों की गिनती तो अनगिनत है! फिर भी, एक छोटा सा सुझाव, क्यों ना आप अपने पुराने फिल्मी दिनों की कुछ अनदेखी कहानियां या KBC के मजेदार पल हमारे साथ साझा करें? आपके फैंस को आपके दिल से निकली बातें।’

यह भी पढ़ें: मैं जो करती हूं, उसके लिए ड्रामा..’ चारु असोपा ने एक्स पति राजीव सेन पर किया पलटवार

यहां देखें अन्य यूजर्स के रिएक्शन

 

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। वहीं फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन को प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार प्ले किया था। आने वाले समय में वह ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में नजर आ सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें