Amitabh Bachchan Angry On X: बच्चन परिवार को लेकर हर रोज चटपटी गॉसिप्स उड़ रही हैं, जो लोगों के लिए तो एंटरटेनमेंट हो सकती है, लेकिन बच्चन फैमिली इससे परेशानियों का सामना कर रही है। काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय तलाक लेने वाले हैं। कुछ समय पहले तो ये भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि ये कपल ग्रे डाइवोर्स लेगा। इसके बाद आराध्या बच्चन के बर्थडे पर भी अभिषेक की गैर मौजूदगी पर सवाल उठे। हालांकि, अभिषेक ने बेटी का बर्थडे मिस नहीं किया था अब सोशल मीडिया पर इस बात का सबूत मिल चुका है।
अमिताभ ने दिखाया रौद्र रूप
दूसरी तरफ अब बिग बी का एक पोस्ट सामने आया है जिसे उनके फैमिली मैटर से जोड़कर देखा जा रहा है। आज अमिताभ बच्चन ने X पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसने सभी को डरा दिया है। दरअसल, अब अमिताभ बच्चन बेहद गुस्से में लग रहे हैं और किसी पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ देर पहले अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट करते हुए अपना रौद्र रूप दिखाया है। उन्होंने एक शब्द में ही सबके होश उड़ा दिए हैं।
किसे ‘चुप’ होने के लिए बोले बिग बी?
अब बिग ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘चुप !’ इसके साथ ही एक्टर ने गुस्से वाला इमोजी भी शेयर किया है। हालांकि, उन्होंने किसे चुप होने के लिए कहा है और क्यों उसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन फैंस अब ऐसे कयास लगा रहे हैं कि बिग बी का ये रिएक्शन उन लोगों के लिए हो सकता है जो उनके बेटे और बहू के रिश्तों पर सवाल उठा रहे हैं। वैसे इससे पहले भी सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का ऐसा ही गुस्सा देखने को मिला था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में ये 6 कंटेस्टेंट नॉमिनेट, कौन हो सकता है बेघर?
एक और ट्वीट में किसी को मारा था ताना
बीते दिन अमिताभ का एक ऐसा ही पोस्ट सामने आया था। बिग बी ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘हो गया था काम, फिर और काम आ गया। कुछ शब्द सुनने थे उनको, जिनके पास नहीं रही हया!!!’ अब उन्होंने यहां किसको ताना मारा है? वो तो बस अमिताभ बच्चन ही जानते हैं। लेकिन उनके ट्वीट को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है जैसे इन दिनों वो गुस्से में आउट ऑफ कंट्रोल हो रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इन ट्वीट पर अमिताभ बच्चन का मजाक भी उड़ा रहे हैं।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
39 mins agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
41 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
20 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines