Amitabh Bachchan Birthday Special: बॉलीवुड के सुपरस्टार और सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज 11 अक्टूबर को अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपनी पहचान बॉलीवुड ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बनाई है। 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्में अपने करियर की शुरुआत साल 1969 में आई ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सात हिन्दुस्तानी’ से की थी, जिसके बाद से आज तक सुपरस्टार इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में करीबन 232 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
इन फिल्मों में से उनकी कुछ फिल्में हिट रहीं तो कुछ फ्लॉब भी हुईं और कुछ ब्लॉकबस्टर रहीं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी एक ऐसी आदत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने सभी का दिल जीत लिया था। अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मों कई तरह के किरदार निभाए हैं, जिनका आज भी बेहद पसंद किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनय के साथ-साथ एक्टर अनुशासन का पालन करना भी अच्छे से जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Birthday: बजरंग बली के बड़े भक्त हैं Amitabh Bachchan, हर साल इस मंदिर में इस वजह से लगाते हैं अर्जी
वक्त के बड़े पाबंद हैं Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा की एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनके बारे में उनके को-स्टार्स ने ये माना है कि वो समय के बेहद पाबंद हैं। जी हां.. बिग बी की हिट फिल्में ‘मजदूर’ और ‘खुद्दार’ के दिवंगत निर्देशक रवि टंडन ने एक बार अपने इंस्टव्यू में बताया था कि अमिताभ वक्त के बड़े पाबंद हैं। कई बार ऐसा भी हुआ है कि फिल्म की शूटिंग के समय सुपरस्टार फिल्मिस्तान स्टूडियो पर वॉचमैन से भी पहले वक्त पर पहुंच जाया करते थे और वहां का गेट उन्होंने खुद ही खोला है’। निर्देशक ने बताया था कि फिल्म ‘खुद्दार’ की शूटिंग के समय एक्टर सेट पर 2 घंटे पहले ही आ जाया करते थे।
Big B की इस चीज से Mala Singha भी रह गई थीं हैरान
अपने एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन की को-एक्ट्रेस माला सिन्हा ने भी एक हैरान कर देने वाला किस्सा साझा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि शुरुआत में वे बिग बी का अनुशासन देख काफी डर गई थीं। उन्होंने बताया था कि ‘फिल्म की शूटिंग की कुछ तैयारियां करने के लिए एक दिन वो स्टूडियो थोड़ा जल्दी पहुंच गईं, लेकिन उन्होंने देखा कि अमिताभ पहले से वहां मौजूद थे और इंतजार कर रहे थे, जिसको देख वे बुरी तरह डर गई थीं’। बता दें कि माला सिन्हा और अमिताभ बच्चन साल 1972 में आई फिल्म ‘संजोग’ में साथ काम किया था। फिल्म को खूब पसंद किया गया था।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines