Amitabh Bachchan Birthday Wishes: पांच दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज करने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। बिग बी की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है। वह देश ही नहीं दुनियाभर में काफी मशहूर हैं। 11 अक्टूबर की रात को उनके बंगले जलसा के बाहर फैंस की भीड़ इकट्ठा हुई थी और सभी ने बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस के इस बेहताशा प्यार को देखते हुए अभिनेता भी बंगले से बाहर आए और सभी का अभिवादन किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के सभी सितारे भी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Sholay के बॉक्स से शोकार्ड तक Amitabh Bachchan की इन चीजों की हुई नीलामी, जानें कितने में बिका चुनाव पब्लिसिटी कार्ड
अजय देवगन
इस खास मौके पर अजय देवगन ने अभिनेता को विश किया। उन्होंने लिखा, आपके साथ काम करना बहुत मजेदार होता है, जैसा कि फोटो में देखा जा सकता है। हैप्पी बर्थडे अमित जी! आपको ढेर सारा प्यार..आप स्वस्थ रहें और खुश रहें। बता दें कि अजय देवगन और अमिताभ बच्चन पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘रनवे 34’ में साथ नजर आए थे।
मानुषी छिल्लर
मिस वर्ल्ड रह चुकीं ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ की हीरोइन मानुषी छिल्लर ने भी अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘हिंदी सिनेमा का आइकॉन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने आने वाली जेनरेशन को इंस्पायर किया है।’
काजोल
सोशल मीडिया पर काजोल ने अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश करते हुए एक प्यारी फोटो शेयर की है। ‘कभी खुशी कभी गम’ में एक्ट्रेस के ससुर बने बिग बी को गले लगाते हुए काजोल ने तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘एकमात्र शहंशाह अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।’
image credit: instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर की है और अपना प्यार दिया है। एक्टर ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अमिताभ बच्चन सर। आपकी विरासत और प्रोत्साहन के लिए हर दिन धन्यवाद। बहुत सारा प्यार और सम्मान।’
image credit: instagram
अनुपम खेर
अमित जी जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप दुनिया के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। धन्यवाद महोदय! भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे! ॐ नमः शिवाय!
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines