Amit Sana ने 19 साल बाद खोला अपनी हार का राज, बोले- मेरी वोटिंग लाइनें ब्लॉक कर दी गई

Amit Sana: मशहूर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ‘इंडियन आइडल’ भारतीय दर्शकों का खास सिंगिंग रियलिटी शो है।

Amit Sana

instagram

Amit Sana: टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ‘इंडियन आइडल’ भारतीय दर्शकों का खास सिंगिंग रियलिटी शो है।

विज्ञापन

इस शो में सभी कंटेस्टेंट्स अपनी सिंगिंग का जलवा दिखाते हैं। वहीं, अब इस शो के पहले सीजन के अमित साना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, उन्होंने चैनल पर उनके खिलाफ पक्षपात करने और अभिजीत सावंत का पक्ष लेने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amit Sana ने 19 साल बाद खोला अपनी हार का राज

रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि ‘इंडियन आइडल’ के पहले सीजन के 19 साल बाद शो के उपविजेता अमित साना ने इसका खुलासा किया है। अमित ने चैनल पर उनके खिलाफ पक्षपात करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने अभिजीत सावंत का पक्ष लेने का भी आरोप लगाया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कहा कि अभिजीत को शो जिताने में काफी राजनीतिक प्रभाव था।

विज्ञापन

मेरी वोटिंग लाइनें ब्लॉक हो गईं- अमित साना

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अमित ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि ‘इंडियन आइडल’ चाहता था कि अभिजीत सावंत शो जीते और हुआ भी ऐसा ही। अमित ने चैनल पर अभिजीत के प्रति पक्षपात करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आखिरी दिन से दो दिन पहले ही मेरी वोटिंग लाइनें ब्लॉक हो गईं, जो अपने आप ब्लॉक नहीं होती हैं। इसके बाद अमित ने कहा कि ये सब सही नहीं है, हालांकि मैंने खुद को संभाल लिया है।

विज्ञापन

अभिजीत सावंत से मांगी माफी

इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद अमित ने चैनल को सपोर्ट भी किया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी को भी विनर चुनने से पहले कई बातों का और कई तरह की चीजों का ध्यान रखा जाता है। साथ ही उन्होंने अभिजीत सावंत से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि आज भी वो दोनों एक गहरा रिश्ता शेयर करते है। हालांकि अब 19 साल बाद इस बारे में बात करते हुए उन्हें बुरा लग रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ