Disha Patani Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अपनी स्टनिंग तस्वीरों के साथ-साथ अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में खबरें आईं कि दिशा का उनके कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) से ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इन खबरों पर ना तो दिशा और ना ही टाइगर ने कोई बयान दिया। इसी बीच एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट (Disha Patani Post) फैंस को काफी कन्फ्यूज कर रहा है।
दिशा पटानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्रेंट मॉर्गन के गाने के लिरिक्स को शेयर किया है। इस लिरिक्स के अनुसार,’अगर किसी ने आपको कभी नहीं बताया, सब ठीक हो जाएगा।’ बताते चलें कि कुछ दिनों पहले दिशा के ब्रेकअप की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था। हालांकि, इन अफवाहों पर दोनों में से किसी सेलिब्रिटी ने खुलकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, “टाइगर और दिशा के ब्रेकअप की खबरें बेबुनियाद हैं। दिशा आज भी टाइगर के घर जाती हैं और ज्यादा से ज्यादा वक्त एक्टर और उनकी फैमिली के साथ बिताती हैं। काम से ब्रेक लेकर भी दिशा को टाइगर के घर जाते और टाइम स्पैंड करते देखा जाता है। वहीं, टाइगर और दिशा की टीम की तरफ से कहा गया था कि ये ब्रेकअप स्टोरीज दोनों की ओर से बिल्कुल नहीं है।”
दिशा पटानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो आखिरी बार फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में देखी गई थीं। इस मूवी में दिशा के अलावा अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया भी थीं। वहीं, आने वाले दिनों में एक्ट्रेस फिल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आएंगी। साथ ही एक्ट्रेस को ‘मलंग’ के सीक्वल में भी देखा जाएगा।
संबंधित खबरें
LIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
30 mins agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
47 mins agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
13 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 days ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines