Vikrant Massey Sheetal Thakur Announce Pregnancy: इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई गुड न्यूज़ सामने आ रही हैं। सबसे पहले टीवी के पॉपुलर कपल रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के घर से खुशखबरी सामने आई। रुबीना प्रेग्नेंट हैं इस बात का ऐलान हो चुका है। वहीं, कुछ देर पहले कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की प्रेग्नेंसी रूमर्स ने भी खूब तूल पकड़ा था। हालांकि, एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें फेक निकली। इसी बीच अब एक और मशहूर सेलिब्रिटी ने गुड न्यूज़ अनाउंस की है। अब पॉपुलर एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है।
यह भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंट हुईं Katrina Kaif? रिवील हुई एक्ट्रेस के इवेंट्स से गायब होने की असली वजह
खास तरीके से अनाउंस की गुड न्यूज़
अभी-अभी एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ (Vikrant Massey Wife) के प्रेग्नेंट होने की खबर पर मुहर लगा दी। यानी जल्द ही विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) के घर किलकारियां गूंजेंगी। विक्रांत मैसी की वाइफ प्रेग्नेंट हैं और कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये खबर दी है। विक्रांत ने एक प्यारा-सा पोस्ट शेयर किया जिसे देखकर फैंस के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। उनका प्रेग्नेंसी अनाउंस करने का तरीका वाकई हटके है। विक्रांत ने अपनी और शीतल की शादी की तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
जानें कब आएगा बेबी?
साथ ही इस तस्वीर में 2 सेफ्टी पिन नजर आ रही हैं। इनमें से एक सेफ्टी पिन प्रेग्नेंट है और उसके पेट में छोटी सेफ्टी पिन है। फोटो पर ये भी लिखा हुआ है कि ‘हम एक्सपेक्ट कर रहे हैं। बेबी 2024 में आएगा।’ इस फोटो के कैप्शन में लिखा गया है, ‘न्यू बिगनिंग्स।’ अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस ये खबर सुनकर खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक अब इस कपल को जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए मुबारकबाद देते दिखाई दे रहे हैं।
पिछले साल की थी शादी
अब अगले साल विक्रांत और शीतल के घर नन्हा मेहमान आ जाएगा। ये सुनकर सभी लोग इस कपल पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। बता दें, लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने 18 फरवरी 2022 को शादी रचाई थी। ये दोनों अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं और अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं। लेकिन अब उनकी इस अनाउंसमेंट ने फैंस को खुश कर दिया है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines