Bigg Boss OTT 3: थप्पड़ कांड के बाद Vishal Pandey को मिला Fans का Support, Armaan Malik को घर से बाहर निकालने की अपील

Bigg Boss OTT 3 में विशाल पांडे को अरमान मलिक की ओर से थप्पड़ मारने के मामले को लेकर अब सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है। इस मामले पर ऑडियंस भी बंट गई है। कुछ विशाल के पक्ष में हैं तो वहीं कृतिका पर विशाल के कमेंट से भी कुछ लोग ऐतराज जताते हुए नजर आ रहे हैं। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि इसे लेकर अब सोशल मीडिया पर क्या कुछ कहा जा रहा है।

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Slaps Vishal Pandey

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Slaps Vishal Pandey

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Slaps Vishal Pandey: बिग बॉस ओटीटी 3 में विशाल पांडे को अरमान मलिक के थप्पड़ मारने के बाद अब खबरें हैं कि मेकर्स अरमान मलिक को घर से बेघर कर सकते हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर लोग काफी बहस छिड़ गई है। कोई कृतिका पर विशाल के कमेंट को गलत बता रहा है तो कोई अरमान मलिक के थप्पड़ मारने की निंदा कर रहा है। घर में भी अरमान मलिक और विशाल पांडे के मामले पर बंटवारा हो गया है। कुछ लोग विशाल के पक्ष में नजर आ रहे हैं तो कुछ अरमान मलिक की साइड ले रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

लोगों ने शेयर किया विशाल का वीडियो

सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले को लेकर अब लोग विशाल के उस वीडियो को शेयर कर रहे हैं जिसमें वो कृतिका पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने विशाल के उस वीडियो को भी शेयर किया है जिसमें वो जिम कर रहीं कृतिका मलिक को चेकआउट कर रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- ‘वीकेंड का वार के एपिसोड में विशाल की बैशिंग के बाद मुझे उनके लिए काफी बुरा लग रहा था लेकिन अब ये वीडियो देखकर मुझे लग रहा है कि सही हुआ। कम से कम अब विशाल आगे इस बात का ख्याल रखेंगे क्योंकि वो शो में अच्छा कर रहे हैं।’

विज्ञापन

वहीं एक और यूजर ने विशाल का सपोर्ट करते हुए लिखा कि ‘ये बहुत गलत बात है। अब बिग बॉस आप थप्पड़ मारने को भी सही कहेंगे क्या? विशाल ने किसी भी लड़की को असहज महसूस नहीं कराया ना ही कोई सीमा पार की। लड़कों के कैरेक्टर पर भी सवाल नहीं उठाना चाहिए जैसे लड़कियों के केस में होता है। अरमान मलिक को बाहर निकालना चाहिए’

विज्ञापन

विशाल पांडे ने कृतिका को कहा सुंदर

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब लवकेश कटारिया से बात करते हुए विशाल पांडे ने अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के बारे में कहा कि वो उन्हें सुंदर लगती हैं। विशाल के इस कमेंट पर वीकेंड का वार एपिसोड में पायल मलिक ने आकर जमकर बवाल मचाया है। शो के होस्ट अनिल कपूर के सामने कृतिका का स्टैंड लेते हुए पायल ने विशाल से पूछा कि उनका कृतिका पर ऐसा कमेंट करने का क्या मतलब था। पायल के इस सवाल के बाद विशाल पांडे हक्के-बक्के रह गए। हालांकि विशाल ने अपनी तरफ से अपनी साइड रखने की कोशिश की पर उनकी बातों से कोई कन्विंस नहीं हुआ।

विज्ञापन

अरमान मलिक हुए आपे से बाहर

अपनी पत्नी कृतिका के बारे में विशाल के मुंह के ऐसी बात को सुनकर अरमान मलिक काफी गुस्सा हो गए। उन्होंने विशाल पांडे से कहा कि उनका क्या मतलब था ऐसा कहने से। विशाल ने कहा कि वो अच्छे वे में बोल रहे थे लेकिन फिर अरमान और विशाल के बीच में जमकर बहस हो गई और खबरों की मानें तो अरमान मलिक ने विशाल को थप्पड़ मार दिया है। अरमान के इस कदम के बाद अब हो सकता है कि उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए मेकर्स अब उन्हें घर से बेघर कर दें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ