Harsh Gujral: समय रैना (Samay Raina) के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s got Latent) में जो विवाद हुआ है, उसके बाद सभी कॉमेडियंस घबराए हुए नजर आ रहे हैं। इस कंट्रोवर्सी का असर बाकी कॉमेडियंस पर भी पड़ रहा है। हाल ही में पॉपुलर कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी (Anubhav Singh Bassi) का शो भी कैंसिल किया गया था। वहीं, अब हर्ष गुजराल को लेकर भी खास अपडेट सामने आया है। हर्ष गुजराल इन दिनों अपने रियलिटी शो Engaged को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके साथ उर्फी जावेद (Urfi Javed) भी शो में नजर आ रही हैं।
The Escape Room के सारे एपिसोड हुए डिलीट
वहीं, इस नए शो की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच अब कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बाद फैंस को भी झटका लग सकता है। कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने एक बड़ा उठाया लिया है, जिसे देखकर फैंस भी चौंक गए हैं। उनके पॉपुलर शो The Escape Room के सारे एपिसोड अब यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि हर्ष गुजराल ने खुद अपने इस शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से डिलीट किए हैं। ये देखकर फैंस भी हैरान हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कॉमेडियन ने ऐसा क्यों किया?
हर्ष गुजराल के शो के डिलीट होने का ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से क्या है कनेक्शन?
कहा जा रहा है कि हर्ष गुजराल ने अपने शो The Escape Room के सभी एपिसोड इसलिए यूट्यूब से हटाए होंगे, क्योंकि हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर बवाल मचा है। उस शो में किए गए अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर एक्शन लिया जा रहा है। ये मामला काफी आगे बढ़ चुका है और इस शो के गेस्ट तक मुसीबत में पड़ गए हैं। अब हो सकता है कि हर्ष गुजराल ये सब देखकर अपने शो के एपिसोड्स डिलीट करने पर मजबूर हो गए हों। दरअसल, इस शो में भी एक पैनल पर बैठकर लोग ऐसा ही कुछ हंसी-मजाक करते थे। अब हर्ष गुजराल ने खुद को कंट्रोवर्सी में फंसने से बचाने के लिए ही ये कदम उठाया होगा।
यह भी पढ़ें: Dipika Kakar ने बीच में छोड़ा Celebrity MasterChef? क्या है इस फैसले की वजह?
इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं The Escape Room के वीडियो
हर्ष गुजराल नहीं चाहते होंगे कि वो भी समय रैना की तरह किसी विवाद में घिर जाएं। हालांकि, हर्ष गुजराल के इंस्टाग्राम चैनल पर अभी भी उनके इस शो के वीडियो मौजूद हैं। वहां, से कॉमेडियन ने इन वीडियो को नहीं हटाया है। अब फैंस उनके इस फैसले को समझ नहीं पा रहे हैं। यूट्यूब चैनल से वीडियो डिलीट करना और इंस्टाग्राम पर नहीं, अब हर्ष गुजराल का ये फैसला लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
10 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
13 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
13 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
18 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
19 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
19 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
19 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
21 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines