Nawazuddin Siddiqui Divorce: बॉलीवुड के दमदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Alia Siddiqui) के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। पत्नी आलिया सिद्दीकी से अनबन के चलते नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया दोनों ही सुर्खियों में हैं।
इस बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया सिद्दीकी ने तलाक को लेकर बयान भी दिया है। वहीं, अब इस मामले में आलिया के वकील रिजवान सिद्दीकी का भी रिएक्शन सामने आया है।
आलिया के वकील ने दिया ये रिएक्शन
इस मामले के सेटलमेंट को लेकर आलिया के वकील ने रिएक्शन देते हुए कहा है कि- ‘नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने वकीलों के माध्यम से मुझे समझौते की शर्तों का एक प्रारूप भेजा है, जो कल शाम भेजा गया था, मैं अब अपने मुवक्किल के साथ इस पर चर्चा करने की प्रक्रिया में हूं।
मैं विश्वास दिलाता हूं कि मेरी तरफ से मैं पूरी तरह से यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा हूं कि पार्टियों के बीच सभी विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाएं और माता-पिता के रूप में दोनों पक्ष अपने नाबालिग बच्चों की भलाई पर ध्यान दें और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में काम करें।”
मानहानि के केस पर बोले रिजवान
बता दें कि 100 करोड़ के मानहानि के केस पर बात करते हुए रिजवान ने बताया कि- वे अभिनेता से सेटलमेंट के हिस्से के रूप में इसे वापस लेने का आग्रह करेंगे, उन्होंने कहा कि- “जहां तक नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी द्वारा हाई कोर्ट में दायर मानहानि के मुकदमे का संबंध है, हमें अभी तक इसकी कोई कॉपी नहीं दी गई है, लेकिन किसी भी सूरत में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी द्वारा प्रस्तावित समझौते से पहले मुकदमा दायर किया गया था और इसलिए इसे वापस लेना स्वतः ही निपटान का एक अभिन्न अंग बन जाएगा।
नवाज ने पूर्व पत्नी आलिया और अपने भाई पर ठोका मानहानि का केस
बता दें कि बीते काफी समय से एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर की पत्नी आलिया ने उन पर कई आरोप लगाए हैं। हाल ही में नवाज ने पूर्व पत्नी आलिया और अपने भाई पर 100 करोड़ का मानहानि का केस भी ठोका है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines