kabir kabeezy singh Death: मनोरंजन जगत से एक बहुत बुरी खबर आई है। ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ के सेमी फाइनल तक पहुंचने वाले कॉमेडियन कबीर ‘कबीजी’ सिंह की अचानक मौत हो गई है। उन्होंने 39 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अभी तक ये पता नहीं चला है कि उनकी मौत कैसे हुई है।
कैसे हुई मौत
कबीर ‘कबीजी’ सिंह ने सिर्फ 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत से मनोरंजन जगत में मातम सा पसर गया है। रिपोर्ट के अनुसार कबीर की मौत सैन फ्रांसिस्को में हुई है। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चला है कि निधन क्यों हुआ। कहा ये जा रहा है कि वो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।
पीपल की रिपोर्ट के अनुसार, कबीर सिंह की मंगेतर ने उनकी मौत के बारे में बताया और कहा कि उनका निधन 4 दिसंबर हुआ था।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathi के सपोर्ट में दिग्गजों की फौज, Bigg Boss विनर भी बोले-बंदा सही है
अमेरिकाज गॉट टैलेंट जताया शोक
बता दें कि अमेरिकाज गॉट टैलेंट ने भी एक्स पर कॉमेडियन एक्टर की मौत पर शोक जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा- एजीटी परिवार कबीर सिंह की मौत की खबर सुनकर बहुत दुखी है।
वह एक प्रतिभाशाली हास्य आर्टिस्ट थे, जिन्होंने अपने बेमिसाल कॉमेडी स्टाइल से हमारे मंच की शोभा बढ़ाई। उन्होंने बहुत से लोगों को खुशी और हंसी दी और उनकी अविश्वसनीय प्रतिभा को याद किया जाएगा।
फैंस जता रहे शोक
कबीर ‘कबीजी’ सिंह की मौत से उनके फैंस का दिल टूट गया है। हर कोई उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है और नम आंखों से याद कर रहा है। एक ने लिखा- सुनकर बहुत दुख हुआ। दूसरे ने लिखा- कबीर आपकी आत्मा को शांति मिले। तीसरे ने लिखा- हे भगवान, कोई रास्ता नहीं! इससे मुझे बहुत दुःख होता है। भगवान उसे शांति दे। वह कितनी सुंदर आत्मा थी। चौथे ने लिखा- क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा, कि उस ने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।
यह भी पढ़ें: बेटे की मौत का दर्द, रेखा संग इंटीमेट सीन का ‘अनुभव’, ‘एक से बढ़कर एक’ फिल्में
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
9 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines