---विज्ञापन---

‘मैं निक जोनस से प्यार करती हूं लेकिन…’, Priyanka Chopra के पति के लिए किसने कही ये बात?

Priyanka Chopra Husband Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा से शादी से पहले निक जोनस अमेरिकन सिंगर माइली साइरस को डेट कर चुके हैं। अब सिंगर ने एक पॉडकास्ट में इस बारे में बात की। साथ ही ब्रेकअप का कारण भी रिवील किया।

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra Husband Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अब इंडिया में भी काफी फेमस हो चुके हैं। इस कपल ने साल 2018 में शादी की थी और अब दोनों बेटी मालती मैरी के पेरेंट्स बन चुके हैं। कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के बाद निक अब नेशनल जीजू बन चुके हैं। हालांकि एक वक्त था जब वह किसी और हसीना के प्यार में कैद थे। दोनों ने काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया था लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। उनके ब्रेकअप का कारण क्या था इसका खुलासा अब खुद निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड माइली साइरस ने कर दिया है।

पॉडकास्ट में सिंगर ने किया खुलासा

32 वर्षीय अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस माइली साइरस हाल ही में एवरी सिंगल एल्बम पॉडकास्ट में नजर आईं जहां उन्होंने खुलासा किया कि वह और निक जोनस एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। ब्रेकअप के बाद उन्होंने निक के लिए एक गाना ‘टेक मी अलॉन्ग’ भी लिखा था। माइली ने कहा, ‘निक जोनस मुझे पसंद हैं। मैं उनसे प्यार करती हूं लेकिन अब वह मैरिड हैं। उनके बच्चे हैं। इसलिए अब हम दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।’

---विज्ञापन---

माइली साइरस ने निक जोनस संग अपने पुराने कपल हैशटैग नाम ‘नाइली’ का यूज करते हुए आगे कहा, ‘लाइफ में सब कुछ अच्छा है। वह महान हैं। अभी भी और लाइफ टाइम के लिए हैं।’ अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए माइली कहती हैं, ‘निक खुद को डिज्नी से दूर कर रहे थे। मैं चाहती थी कि वह मुझे अपने साथ टूर पर लेकर जाएं। हम साथ क्यों नहीं जा रहे थे? मुझे समझ नहीं आया कि वह मुझे क्यों छोड़ रहे थे।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vishal Pandey क्या Sana Makbul को कर रहे हैं डेट? बिग बॉस OTT 3 फेम ने दिया रिएक्शन

क्या थी ब्रेकअप की वजह?

बता दें कि निक जोनस और माइली साइरस ने साल 2006 से 2007 तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने अपने रास्तों को अलग कर लिया था। माइली साइरस ने पॉडकास्ट में ब्रेकअप की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि निक के साथ उनके झगड़े होने लगे थे। वह इससे परेशान हो गई थीं। माइली ने बताया कि निक जोनस के टूर की वजह से उनका रिश्ता खत्म हो गया था।

---विज्ञापन---

पार्टी में पहली बार मिले थे निक-प्रियंका

गौरतलब है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की पहली मुलाकात साल 2016 में एक पार्टी के मौके पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच में बातचीत शुरू हुई। साल 2017 में दोनों ने मेट गाला में एक साथ एंट्री की। इसके बाद अगले साल 2018 में दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया था। प्रियंका और निक ने जोधपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी की थी।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 07, 2025 10:46 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola