हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘यह चुप रहने का समय नहीं…’, CJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप

इन देश में कॉकरोच जनता पार्टी CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. लेकिन इसी बीच हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. CJP के प्रोटेस्ट की फंडिंग का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
(PIC- X, @MaryMillben)

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट की चर्चा देशभर में हो रही है. सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर प्रोटेस्ट करना चाहा था. लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी यह प्रोटेस्ट मुकम्मल हो नहीं पाया था. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को  डिटेन कर लिया था.

सीजेपी कई तरह के सपोर्ट के साथ विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है. वहीं अब अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने US फंडिंग का भी आरोप लगाया है. दरअसल, सिंगर ने यह आरोप एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर दी है.

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने शेयर किया पोस्ट

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘यह चुप बैठने का समय नहीं है. इन्हें अमेरिका के उन लोगों से पैसे मिल रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में आपके भविष्य के खिलाफ हैं. मेरे युवा देशभक्तों, डरो मत आपके प्रधानमंत्री, जिन्होंने 25 साल तक देश की सेवा की है और 12 साल से प्रधानमंत्री के तौर पर तीन बार चुने गया है, वे देश को तोड़ने वाली ताकतों के सामने कभी भी झुकने वाले नहीं हैं.

विज्ञापन

मैरी मिलबेन ने आगे लिखा, ‘अमेरिका में पढ़े-लिखे व्यक्ति को ढूंढना, उन्हें कट्टरपंथी बनाना, और फिर देश में अराजकता व तबाही फैलाने के लिए उन्हें पैसा देना। हालांकि इनमें से कोई भी सफल नहीं हुआ है, लेकिन इन्होंने देश के विकास और कामकाज पर असर जरूर डालते हैं.

सिंगर ने आगे यह भी लिखा है कि अब वक्त आ गया है कि भारत की नई आवाज उठनी चाहिए और यह आवाज ऐसी हो, जो भारत की मिट्टी में जन्मी, पली-बढ़ी और शिक्षित हो, जो संगठित हो और इस विभाजनकारी सोच का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करे प्रदर्शन करे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola