हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

39वें बर्थडे पर मशहूर रैपर की छीन ली जिंदगी, 'यंग स्कूटर' के नाम से था मशहूर

अमेरिका से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। अटलांटा शहर में सरेआम एक रैपर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Atlanta rapper Young Scooter Shot Dead

अमेरिका के अटलांटा शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर रैपर यंग स्कूटर की उनके 39वें जन्मदिन पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना शुक्रवार को स्टेट फार्म एरीना के पास घटी, जहां इस समय एनसीएए टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा था। इस हमले में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।

अब तक नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस शख्स को गोली मारी गई, वो केनेथ एडवर्ड बेली, यानी यंग स्कूटर थे। हालांकि स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के कारणों और संदिग्धों को लेकर भी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

कौन थे यंग स्कूटर?

यंग स्कूटर का असली नाम केनेथ एडवर्ड बेली था। उनका जन्म 28 मार्च 1986 को हुआ था। 2008 में उन्होंने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी, लेकिन 2012 में उनका मिक्सटेप ‘स्ट्रीट लॉटरी’ रिलीज होने के बाद उन्हें असली पहचान मिली। इस एल्बम का गाना ‘कोलंबिया’ सुपरहिट साबित हुआ और इस पर रैप इंडस्ट्री के दिग्गजों रिक रॉस, बर्डमैन और गूची माने ने रीमिक्स बनाया था। इसके बाद लिल वेन ने भी इस गाने को अपने मिक्सटेप ‘डेडिकेशन 5’ में शामिल किया था।

विज्ञापन


यंग स्कूटर ने अपने करियर में फ्यूचर, गूची माने, यंग ठग और ऑफसेट जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। उनके कुछ हिट गानों में ‘जेट लैग’, ‘डोह डोह’ और ‘लव मी या हेट मी’ शामिल हैं। उनके फ्यूचर और जूस वर्ल्ड के साथ किए गए काम की वजह से उन्हें बिलबोर्ड हॉट 100 में भी जगह मिली थी।

रैप इंडस्ट्री में छाया शोक का माहौल

यंग स्कूटर की मौत की खबर सुनते ही रैप इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। मशहूर रैपर प्लेबॉय कार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं इसी म्यूजिक को सुनकर बड़ा हुआ हूं। ये बेहद दुखद है। अटलांटा ने एक लीजेंड खो दिया।’ वहीं, रैपर रालो ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टूटे हुए दिल का इमोजी शेयर कर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

विज्ञापन

अटलांटा में बढ़ती हिंसा चिंता का विषय

अटलांटा शहर में पिछले कुछ सालों से हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों को हिंसा का शिकार बनाया जा चुका है। यंग स्कूटर की हत्या इस बात को और गहरा कर देती है कि म्यूजिक इंडस्ट्री के लोगों को भी खतरा बना हुआ है।

फैंस के बीच शोक और आक्रोश

यंग स्कूटर के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। कुछ फैंस ने इस मामले की गहराई से जांच करने की मांग भी की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘परिवार काफी देख चुका है’, ‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्सी पर बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola