अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर ही अपने राजनीतिक बयान को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। हालांकि इस बार उन्होंने राजनीति से हटकर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट पर कटाक्ष किया है। बता दें कि पिछले साल 2024 के चुनाव में सिंगर ने कमला हैरिस को सपोर्ट किया था। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने सिंगर पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दे डाला है। उनकी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उन्होंने टेलर स्विफ्ट को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जो वायरल होते ही चर्चा में आ गया है।
क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘क्या किसी ने इस बात पर गौर किया है कि जब से मैंने कहा है कि मैं टेलर स्विफ्ट से नफरत करता हूं, जब से वह ‘हॉट’ नहीं रहीं?’ जैसे ही ट्रंप की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
टेलर स्विफ्ट के फैंस ने ट्रंप पर पलटवार करते हुए उन्हें सिंगर के प्रति आसक्त बताया है। यही नहीं उनके पोस्ट को लेकर लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ट्रंप के सपोटर ने टेलर स्विफ्ट के खिलाफ बोलने के लिए सिंगर की आलोचना की है।
यह भी पढ़ें: Dipika Kakar को हुई गंभीर बीमारी, Shoaib Ibrahim ने फैंस से कहा- प्लीज दुआ करिए
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वह सही है, टेलर चुपचाप गिर गईं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या वह टेलर स्विफ्ट के प्रति अपने जुनून को रोक सकते हैं?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ट्रंप बहुत बदमाश हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘डोनाल्ड ट्रंप अब तक के सबसे मजेदार राष्ट्रपति हैं।’
ट्रंप और सिंगर के बीच विवाद क्यों?
बता दें कि 2024 के चुनाव के दौरान सिंगर टेलर स्विफ्ट ने एक्स पर लिखा था, ‘मैं @kamalaharris को वोट दे रही हूं क्योंकि वह अधिकारों और उन मुद्दों के लिए लड़ती हैं जिनके लिए मुझे लगता है कि एक योद्धा की जरूरत है।’ उन्होंने आगे कहा था कि कमला हैरिस प्रतिभाशाली नेता हैं और उनका मानना है कि अगर हम अराजकता के बजाय शांति से नेतृत्व करेंगे तो हम इस देश में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।
टेलर स्विफ्ट का ये बयान वायरल होने के बाद ही सितंबर, 2024 में डोनाल्ड ट्रंप का पोस्ट सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था, ‘मुझे टेलर स्विफ्ट से नफरत है!’ उनकी ये पोस्ट काफी वायरल हुई थी।
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines