अप्रैल महीने में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल स्टारर ‘जाट’ और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ रिलीज हुई है। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन कमाई के मामले में दोनों फिल्मों को कुछ खास फायदा नहीं हुआ है। इस बीच एक हॉरर फिल्म रिलीज हुई है, जिसने ‘जाट’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ के शोर के बीच में चुपचाप दर्शकों का ध्यान खींचा और रिलीज के सिर्फ 7 दिन के अंदर 794 करोड़ कमा ले गई। इस हॉरर फिल्म का दुनियाभर में डंका बज रहा है। इसका नाम ‘सिनर्स’ (Sinners) है, जो अमेरिकी हॉरर फिल्म है।
18 अप्रैल को हुई थी रिलीज
फेमस डायरेक्टर रयान कूगलर के निर्देशन में बनी ये अमेरिकी हॉरर फिल्म ‘सिनर्स’ 18 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। इसने अपनी रिलीज के एक हफ्ते के अंदर पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। साथ ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। आलम ये है कि ‘सिनर्स’ यूएस की मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
‘सिनर्स’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, ‘सिनर्स’ ने यूएस बॉक्स ऑफिस पर 77,526,427 डॉलर्स यानी 662 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन किया है। वहीं विदेशों में कलेक्शन पर नजर डालें तो दूसरे देशों में इसने 15,500,000 डॉलर यानी 32 करोड़ 32 लाख के करीब कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 93 मिलियन डॉलर (794 करोड़ रुपये) हो गया है।
इंडिया में कितनी हुई कमाई?
‘सिनर्स’ की इंडिया में कमाई पर नजर डालें तो बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, इसने एक हफ्ते के अंदर 3.5 करोड़ रुपये के करीब बिजनेस कर लिया है। ‘सिनर्स’ की कहानी की बात करें तो यह दो जुड़वा भाइयों की कहानी है, जो अपनी जिंदगी की शुरुआत नए तरीके से करने के लिए अपने घर लौटते हैं। यहां उनकी जिंदगी में एक अनहोनी की दस्तक होती है। ये एक पिशाच होता है जो दोनों भाइयों की जिंदगी को खराब करने लगता है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines