Mitzi McCall Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर अमेरिकी एक्ट्रेस और कॉमेडियन मित्जी मैक्कल (Mitzi McCall) का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो मैक्कल ने गुरुवार को बरबैंक में अंतिम सांस ली। मित्जी मैक्कल अपने काम में इतनी माहिर थीं कि वो कभी किसी को हंसाने से नहीं चूकती थी। आज सबको हंसने वाली मित्जी मैक्कल 93 साल की उम्र में चल बसी और दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई।
टीवी पर राज करती थी ये जोड़ी
बता दें कि मित्जी मैक्कल और उनके पति एक्टर-कॉमेडियन चार्ली ब्रिल की जोड़ी बेहद कमाल की थी। दोनों जब भी साथ में स्टेज पर आते थे तो कमाल ही कर देते थे। लोगों को उनकी ये जोड़ी हमेशा याद रहेगी। एक टाइम ऐसा भी था कि टेलीविजन पर बस इसी जोड़ी का राज हुआ करता था।
1959 में मिले थे पहली बार
1950 के दशक की शुरुआत में मैक्कल की शादी टेलीविजन निर्देशक और प्रोडक्शन मैनेजर जैक टॉलेन से हुई थी। हालांकि कुछ टाइम बाद दोनों अलग हो गए और इसके बाद मैक्कल और चार्ली ब्रिल की मुलाकात हुई। साल 1959 में दोनों पहली बार मिले थे और अगले वर्ष दोनों ने शादी कर ली। इस कपल की एक बेटी भी है। 8 अगस्त 2024 को मैक्कल का निधन हो गया।
फैंस बेहद उदास
सूत्रों की मानें तो मैक्कल की मौत स्टूडियो सिटी, लॉस एंजिल्स में उनके घर पर हुई थी या कैलिफोर्निया के बरबैंक में प्रोविडेंस सेंट जोसेफ मेडिकल सेंटर में। एक्ट्रेस के यूं चले जाने से उनके फैंस बहुत उदास हैं और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भले ही आज मित्जी मैक्कल हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन लोगों के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगी।
पिट्सबर्ग में हुआ था मित्जी मैक्कल का जन्म
मित्जी मैक्कल की बात करें तो उनका जन्म पिट्सबर्ग में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम गिजेला क्लेन-एमिल स्टीनर था। मैक्कल के माता-पिता दोनों ही बेहद कमाल के इंसान थे। 1950 के दशक की शुरुआत में स्टीनर ने पिट्सबर्ग पेंसिल्वेनिया में केडीकेए-टीवी पर किडी कैसल कार्यक्रम किया था। गिजेला क्लेन-एमिल स्टीनर दोनों ही अपनी बच्ची को आगे बढ़ता देखना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए उन्हें कभी भी नहीं रोका। नतीजन मैक्कल को उड़ने के लिए पंख मिले और वो दुनियाभर में एक मशहूर एक्ट्रेस और कॉमेडियन बनकर छा गईं।
यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela के बाथरूम क्लिप के बाद Taapsee Pannu की पूरी ‘फिल्म’ लीक, धड़ाधड़ हो रही डाउनलोड
संबंधित खबरें
कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
22 mins agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
31 mins agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
47 mins agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
56 mins agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
58 mins ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
59 mins agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
1 hr agoकारगिल जंग में दो महीने तक लड़े थे नाना पाटेकर, दुश्मनों के सामने डटे रहे
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
1 hr agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines