America Ferrera Left America After Donald Trump Win: डोनाल्ड ट्रंप ने रूलिंग पार्टी की कमला हैरिस को हराकर अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीत लिए हैं और एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं। इसी बीच एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है, दरअसल अमेरिकी एक्ट्रेस अमेरिका फेरेरा ने हाल ही में अमेरिका को छोड़कर लंदन जाने का फैसला किया है, जहां वो अपनी नई लाइफ की शुरुआत करने वाली हैं। डेली मेल यूके की खबर के मुताबिक एक्ट्रेस ने ये फैसला डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद लिया है। चलिए आपको बताते है पूरा मामला।
अमेरिका फेरेरा ने छोड़ दिया अमेरिका!
अपनी जिंदगी में एक बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका फेरेरा ने अमेरिका छोड़ने का फैसला लिया है। खास बात ये है कि उन्होंने ये कदम डोनाल्ड ट्रम्प के फिर से राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उठाया है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म ‘अग्ली बेट्टी’ की फेमस अभिनेत्री अमेरिका फेरेरा अपने पति रायन पियर्स विलियम्स और दो बच्चों के साथ ब्रिटेन जाने की योजना बना रही हैं।
ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने से नाराज हैं एक्ट्रेस- सूत्र
डेली मेल के सूत्रों के मुताबिक, फेरेरा को ट्रम्प का फिर से राष्ट्रपति बनना बेहद निराशाजनक लगा। उन्होंने इस फैसले के बारे में खुलकर कहा कि वो इस फैक्ट से बहुत दुखी हैं कि ट्रम्प को फिर से चुना गया। वो इस बात से भी खफा हैं कि कमला हैरिस चुनाव हार गईं। फेरेरा ने अपने परिवार के भविष्य के लिए ब्रिटेन में बच्चों की बेहतर शिक्षा और मौकों की तलाश करने का फैसला लिया है।
‘अमेरिका को छोड़कर ब्रिटेन जाने का फैसला’
सूत्रों के मुताबिक फेरेरा सिर्फ अमेरिका छोड़कर जा रही हैं। वो ये साफ कर रही हैं कि वो हॉलीवुड में काम करती रहेंगी और अपने काम के लिए अमेरिका आना भी पड़े तो आएंगी। हालांकि, बच्चों की बेहतर शिक्षा और एक सेफ वातावरण की तलाश में वो ब्रिटेन में स्थायी रूप से बसने का सोच रही हैं।
फेरेरा ने ये भी कहा कि उनका ये कदम उनके बच्चों की बेहतरी के लिए है और वो अमेरिका में अपने काम के जरिए लोगों को एंटरटेन करती रहेंगी, लेकिन उनका परिवार अब ब्रिटेन में रहेगा।
कई सितारे छोड़ रहे अमेरिका
गौततलब है कि अमेरिका फेरेरा अकेली नहीं हैं जिन्होंने ट्रम्प के चुनाव जीतने के बाद देश छोड़ने का फैसला किया। हाल के महीनों में कई सेलेब्रिटीज ने अपने परिवार के लिए ब्रिटेन में शरण ली है। इनमें मिन्नी ड्राइवर, सोफी टर्नर और रेना जोसेलवेगर जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिन्होंने अमेरिका के बढ़ते राजनीतिक तनाव और कई सामाजिक मुद्दों के चलते अमेरिका छोड़ दिया है।
30 सालों तक लॉस एंजिल्स में रहने के बाद मिन्नी ड्राइवर ने भी लंदन लौटने का फैसला लिया। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि अगर ट्रम्प फिर से चुनाव जीतते हैं, तो उनके लिए अमेरिका लौटना मुश्किल होगा। वहीं सोफी टर्नर ने भी अपनी चिंता जताते हुए कहा था कि अमेरिका में गन-कल्चर को देखते हुए वो अपने बच्चों का बेहतर भविष्य ब्रिटेन में ही देख रही हैं।
यह भी पढ़ें: Salman Khan ने ऐश्वर्या राय के लिए सुनी खरी-खोटी, अभिषेक बच्चन संग तलाक की अफवाहों के बीच किस्सा हो रहा वायरल
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines