Ameesha Patel Talk About Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल फिल्मों में भले ही कम एक्टिव रहती हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस के साथ कनेक्टेड रहती हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘गदर 2’ में देखा गया था जिसमें सकीना बनकर एक बार फिर एक्ट्रेस ने फैंस का दिल जीत लिया था। हाल ही में अमीषा ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि संजय दत्त उन्हें लेकर कितने ज्यादा प्रोटेक्टिव और पजेसिव हैं। अमीषा पटेल ने यह भी बताया कि संजय दत्त उन्हें छोटे कपड़े पहनने नहीं देते हैं। अगर वह एक्टर के घर जाती हैं तो उन्हें वेस्टर्न कपड़े या फिर शॉर्ट्स पहनने की परमिशन नहीं है।
संजय दत्त हैं प्रोटेक्टिव और पजेसिव
एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड स्टार्स के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बातचीत की। इस दौरान जब उन्हें बी-टाउन के बाबा यानी संजय दत्त के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए तस्वीर दिखाई गई तब एक्ट्रेस ने दिलचस्प खुलासा करते हुए कहा, ‘तो ये संजय दत्त के साथ है, मेरे जन्मदिन पर उनके घर पर..वह मुझे लेकर बहुत प्रोटेक्टिव और पजेसिव हैं।’
यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने ‘गुलदस्ता’ बन रेड कार्पेट पर ली एंट्री, स्टाइल देख भूल जाएंगे उर्फी का फैशन!
वेस्टर्न कपड़े पहनने की परमिशन नहीं
अमीषा पटेल ने आगे कहा, ‘जब भी मैं संजय दत्त के घर पर जाती हूं तो मुझे शॉर्ट्स पहनने की परमिशन नहीं होती है। मुझे वेस्टर्न कपड़े पहनने की इजाजत भी नहीं होती है। मुझे उस वक्त सलवार और कमीज पहनना पड़ता है।’ एक्ट्रेस आगे कहती हैं, ‘संजू ऐसे इंसान हैं, जो मुझसे कहते हैं कि तुम इस फिल्म इंडस्ट्री में रहने के लिए बहुत मासूम हो। मैं तुम्हारी शादी करवाऊंगा, मैं लड़का ढूंढूंगा और मैं तुम्हारा कन्यादान करूंगा।’
‘गदर’ एक्ट्रेस ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि संजय दत्त उन्हें बिल्कुल छोटे बच्चे की तरह ट्रीट करते हैं। वह हमेशा उनसे पूछते रहते हैं कि क्या वह ठीक हैं?। वह कहती हैं, ‘इसलिए ये तस्वीर मेरे जन्मदिन की है, संजय दत्त के घर पर और मैंने सलवार कमीज पहना हुआ है। ये प्राइवेट पार्टी थी।’
अमीषा पटेल का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की थी। इस फिल्म में वह ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आई थीं। साल 2000 में रिलीज हुई ये फिल्म उस वक्त की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जिसके बाद ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे। इसके बाद अमीषा फिल्म ‘गदर’ में सनी देओल के साथ नजर आईं। ये फिल्म भी उनके करियर की ब्लॉकबस्टर हिट थी।
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
54 mins ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
4 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
6 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
8 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
10 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines