'जब जोड़ी चलती है तो..' सलमान खान और रश्मिका मंदाना के एज गैप पर क्या बोलीं अमीषा पटेल?

फिल्म ‘सिकंदर’ पर बात करते हुए अमीषा पटेल ने फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की एज गैप पर भी बात की और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

ameesha patel reaction on salman khan and rashmika mandanna age gap in sikandar

Ameesha Patel File Photo

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले जब ट्रेलर रिलीज हुआ था, उस वक्त सलमान और रश्मिका की उम्र के फासले को लेकर कई सवाल उठे थे। कुछ लोगों ने दोनों स्टार्स को क्रिटिसाइज भी किया था। हालांकि सलमान खान ने क्लीयर कर दिया था कि जब रश्मिका को एज गैप से दिक्कत नहीं है, तो दूसरों को भी नहीं होना चाहिए। अब एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने दोनों ही उम्र के अंतर पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी और सनी देओल की उम्र में भी काफी बड़ा अंतर था।

विज्ञापन

ऐज गैप पर क्या बोलीं अमीषा पटेल

बता दें कि सलमान खान और रश्मिका मंदाना की उम्र में करीब 31 साल का अंतर है। फिल्म ‘सिकंदर’ में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया है। ये अलग बात है कि फिल्म में रश्मिका को सलमान के मुताबिक कम स्पेस दिया गया है। हाल ही में पैपराजी ने एक्ट्रेस अमीषा पटेल से ‘सिकंदर’ को लेकर सवाल पूछा। जब उनसे पूछा गया कि सलमान खान और रश्मिका मंदाना की एज गैप पर आप क्या कहना चाहेंगी तो ‘गदर’ एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरे और सनी देओल में भी तो 20 साल का गैप था। जब जोड़ी चलती है तो चलती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

‘सिकंदर’ की मुरीद हुईं ‘गदर’ एक्ट्रेस

जब अमीषा पटेल से फिल्म ‘सिकंदर’ के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘मुझे सलमान खान की सिकंदर बहुत अच्छी लगी। बाकी कुछ तो लोग कहेंगे क्योंकि लोगों का काम है कहना। लोगों को अभी फिल्म खास नहीं लग रही है, लेकिन सिकंदर अच्छी जा रही है। इसलिए जिसको जो बोलना है, बोलने दो।’ ‘गदर’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘सलमान खान एक मेगास्टार हैं और वह हमेशा रहेंगे।’

विज्ञापन

सलमान ने क्या दिया था रिएक्शन?

गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘सिकंदर’ की कमाई लगातार गिरती जा रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 26 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन सिर्फ 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद ‘सिकंदर’ का टोटल कलेक्शन 90 करोड़ रुपये हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ