Ameesha Patel: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले के बाद अमीषा पटेल के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है. मुरादाबाद कोर्ट ने चेक बाउंस केस में एक्ट्रेस के खिलाफ ये वारंट जारी किया है. वहीं अब अमीषा पटेल ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर मामले के पीछे की सच्चाई बताई है. सोशल मीडिया पर अमीषा का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
अमीषा पटेल ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए पोस्ट शेयर किया. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, ‘मीडिया रिपोर्ट्स में मुरादाबाद के पवन वर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा की गई कुछ कार्रवाई का जिक्र हो रहा है. मैं सभी को बताना चाहती हूं कि ये कई साल पुराना मामला है. उस समय पवन वर्मा ने समझौता पत्र पर साइन किए थे और तय की गई पूरी रकम भी ले ली थी. इसके बावजूद अब वो झूठे आरोप लगाकर फिर से कार्रवाई कर रहे हैं.’
यह भी पढ़ें: BO Collection: O Romeo की कमाई पहले मंडे ही गिरी धड़ाम! जानें 4 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
एक्ट्रेस ने दी चेतावनी
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मेरे वकील उनके इन झूठे दावों के खिलाफ धोखाधड़ी की आपराधिक कार्रवाई शुरू कर रहे हैं. वहीं मैं अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं और ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना चाहती हूं जो झूठे आरोप लगाकर सिर्फ ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं.’ ये मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर राजपाल यादव के केस के बाद अचानक से अमीषा पटेल का भी जिक्र होने लगा.
क्या है मामला?
मुरादाबाद की अदालत में ये केस साल 2017 में गया था, जहां पवन शर्मा नाम के शख्स ने शादी के कार्यक्रम की बुकिंग से संबंधित एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. कोर्ट के मुताबिक पवन सिंह ने आरोप लगाया था कि 16 नवंबर 2017 में एक्ट्रेस को एक शादी में परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था और 14.50 लाख रुपये का एडवांस भी दिया गया था और उनके रहने की बुकिंग भी कराई गई थी. एक्ट्रेस वहां उस दिन नहीं आईं. खबरों के मुताबिक 10 लाख का केस लौटा दिया गया था, लेकिन 4.50 लाख रुपये का एक चेक बाउंस हो गया था, जिसके चलते ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: अब कैसी है Chiranjeevi की हालत? कंधे की सर्जरी के बाद सुपरस्टार ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
टीम ने दी सफाई
वहीं शिकायत दर्ज होने के बाद एक्ट्रेस को कोर्ट में पेश होने के लिए कई समन जारी किए गए थे. कार्यवाही के दौरान एक्ट्रेस कोर्ट नहीं पहुंची, जिसके चलते उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया. हालांकि एक्ट्रेस की टीम ने भी बताया है कि ये मामला पहले ही सुलझ गया था और कई साल पहले ही समझौता भी हो गया था.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
7 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
8 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
9 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
10 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines