बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं, जिसकी एंट्री तो धमाकेदार रही थी पर करियर कुछ खास नहीं चला। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कई सुपर हिट फिल्में दीं, जिसके लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है।
अभी पढ़ें – Vicky Katrina: पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखे विक्की-कटरीना, सामने आई तस्वीरें
फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ में एक्टर ऋतिक रौशन के अपोजिट अपने करियर की शुरुआत करने वाली अमीशा अब फिल्मी पर्दे पर एक्टिव नहीं हैं। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इस बीच उनका एक और वीडियो (Ameesha Patel hot Video) इंस्टाग्राम वर्ल्ड का तापमान बढ़ा रहा है।
अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के जरिए फैंस को विजुअल ट्रीट देने वाली अमीशान पटेल के लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो, इस बार वो ग्रीन कलर की बिकिनी (Ameesha Patel Green Bikini Look) में देखी जा सकती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों बहराइन में हैं और यहीं से उन्होंने कुछ सिज्जलिंग वीडियोज साझा की हैं, जिसमें उनका स्मोकिंग हॉट अंदाज फैंस की धड़कनें बढ़ाने के लिए काफी है। ग्रीन बिकिनी को अमीशा ने मैचिंग सैटिन ग्रीन कलर की स्कर्ट के साथ स्टाइल किया है। गले में कुछ नेकपीस, आंखों पे सनग्लासेज और खुले बालों के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया।
सोशल मीडिया पर अमीषा का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, एक बार फिर उन्हें एज शेम किया जा रहा है। 46 वर्षीय अमीषा का ये बोल्ड अवतार कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को उनकी उम्र का ताना देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘बुढ़ापे में भी’। दूसरे ने लिखा, ‘इस उम्र में ऐसे कपड़ो पहनते हुए शर्म नहीं आती’। हालांकि, कुछ लोगों ने अमीषा के अदा की तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा, ‘गदर तो आप मचा रही हो’, दूसरे ने लिखा , ‘कोई कहेगा कि इनकी उम्र 46 है।’
अभी पढ़ें – Mahabharat: फिरोज नाडियावाला बनाएंगे 700 करोड़ की ‘महाभारत’, ये दिग्गज सितारें निभाएंगे लीड रोल
बता दें, अमीशा अब एक लंबे ब्रेक के बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर अपने सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘गदर’ के सीक्वल ‘गदर 2’ में सनी देओल के अपोजिट नजर आएंगी। फैंस एक बार फिर उनके कमबैक का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines