Ameesha Patel Imran Abbas Romantic Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अमीषा अक्सर फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स और वीडियो साझा करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी एक वीडियो (Ameesha Patel Video) शेयर की है जो इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है।
पाकिस्तानी एक्टर संग आईं नजर
गौरतलब है कि अमीषा पटेल लम्बे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पाकिस्तानी स्टार इमरान अब्बास (Imran Abbas) के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में अमीषा और इमरान रोमांटिक सॉन्ग पर कोजी होते नजर आए।
शेयर किया रोमांटिक वीडियो
46 साल की अमीषा पटेल अब तक सिंगल लाइफ जी रही थीं अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बॉलीवुड हसीना का दिल पाक एक्टर इमरान अब्बास पर आ गया है। वीडियो शेयर करते हुए अमीषा ने लिखा है, ‘पिछले हफ्ते बहरीन में अपने सुपरस्टार दोस्त के साथ फन करते हुए।’ अमीषा (Ameesha Patel) के पोस्ट पर इमरान (Imran Abbas) ने भी कमेंट करते हुए लिखा है कि उन्हें भी उनके साथ ये वीडियो रिकॉर्ड करने में बहुत मजा आया।‘दिल में दर्द सा जगा है..’ उनके फेवरेट बॉलीवुड गानों की लिस्ट में शुमार है।साथ यह भी कहा कि वह अमीषा के साथ जल्द एक और मुलाकात करने को लेकर उत्सुक हैं।
जल्द ही इस फिल्म में आएंगी नजर
फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ (Kaho Na Pyar Hai) से एक्टिंग की शुरुआत करने वाली अमीषा ने कम समय में इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। सनी देओल संग आई फिल्म ‘गदर’ ने अमीषा को रातों रात स्टार बना दिया। जल्द ही इस फिल्म का पार्ट 2 (Gadar Part 2) भी आने वाला है। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
7 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines