Indian Radio को बड़ा झटका, Ameen Sayani का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Ameen Sayani Passes Away: मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने की वजह से 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। सयानी के अचानक हुए निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई अमीन की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।

Ameen Sayani

Ameen Sayani, Image Credit- News24

विज्ञापन

Ameen Sayani Passes Away: मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का निधन हो गया है। खबर है कि मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से सयानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अमीन सयानी 91 साल के थे और उनके अचानक हुए निधन से फैंस को झटका-सा लगा है। सयानी के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

विज्ञापन

मैं हूं आपका दोस्त अमीन सयानी

एक टाइम ऐसा था जब लोग रेडियो के दीवाने हुआ करते थे। जैसे-जैसे तकनीक बढ़ती गई वैसे-वैसे पुरानी चीजें छूटती चली गई। आज भले ही ओटीटी का जमाना हो या पॉकेट एफएम का, लेकिन रेडियो की कमी अगर कोई पूरी कर सकता था तो वो थे अमीन सयानी, लेकिन अब ‘जी हां भाइयों और बहनों, मैं हूं आपका दोस्त अमीन सयानी’, कहने वाले पॉपुलर रेडियो अनाउंसर अमीन ने भी इस दुनिया का साथ छोड़ दिया है।

अमीन के बेटे ने की पिता के निधन की पुष्टि 

रिपोर्ट्स की मानें तो अमीन के बेटे राजिल सयानी ने अपने पिता की खबर की पुष्टि की है। Indianexpress.com से बात करते हुए राजिल ने कहा कि बीते मंगलवार रात को उनके पिता को दिल का दौरा पड़ा था और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन फिर भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। राजिल ने बताया कि डॉक्टरों ने उनके पिता को बचाने की तमाम कोशिशें की, लेकिन फिर भी अमीन दुनिया को अलविदा कह गए।

विज्ञापन

1952 में अमीन ने की थी करियर की शुरूआत

खबरें हैं कि गुरुवार को अमीन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमीन की फैमिली आज यानी बुधवार को रिश्तेदारों के मुंबई पहुंचने का वेट कर रही है। बता दें कि अमीन के निधन से इंडियन रेडियो को बड़ा झटका लगा है। अमीन का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ था जहां पर साहित्य का अपना एक अलग ही महत्व था। साल 1952 में अमीन ने रेडियो सीलोन के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ