Ambani Family Unknown Face: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। आज ये कपल सात जन्मों के लिए शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएगा। अंबानी परिवार के इस भव्य फंक्शन में शामिल होने के लिए देश और विदेश से मेहमान आने शुरू हो गए हैं। इस लिस्ट में राजनेताओं के नाम भी शामिल हैं। वैसे आपको बता दें कि अंबानी परिवार के छोटे लाडले बेटे अनंत अंबानी की शादी है तो इस जश्न में अंबानी खानदान के वो चेहरे भी शामिल होंगे जो लाइमलाइट से कोसों दूर रहते हैं। इनमें अनंत अंबानी की बुआ नीना कोठारी और आंटी टीना अंबानी भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं।
कोकिलाबेन अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की पत्नी और अनंत अंबानी की दीदी कोकिलाबेन अंबानी अपने छोटे बेटे अनिल अंबानी के साथ रहती हैं। एक समय था जब उन्हें अपने दोनों बेटों मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के साथ देखा जाता था। अब उम्र बढ़ने के साथ वो लाइमलाइट से काफी दूर हैं।
नीना कोठारी
अनंत अंबानी की बड़ी बुआ नीना कोठारी का नाम बहुत लोगों ने सुना होगा लेकिन वो कैमरे के सामने बहुत कम बार दिखाई देती हैं। नीना ने 1986 में बिजनेसमैन भद्र श्याम कोठारी से शादी की थी। हालांकि साल 2015 में भद्र श्याम कोठारी का निधन हो गया। अब नीना कोठारी कोठारी शुगर एंड केमिकल्स लिमिटेड और कोठारी पेट्रोकेमिकल्स जैसी कंपनी को संभाल रही हैं। हालांकि वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
दीप्ति सालगांवकर
अनंत अंबानी की छोटी बुआ दीप्ति सालगांवकर ने अपने दोस्त दत्तराज सलगांवकर से शादी रचाई थी। पेशे से वो बिजनेस वुमन हैं। चूंकि दीप्ति सालगांवकर कैमरे से दूर रहना पसंद करती हैं तो उनके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। हालांकि अपने भतीजे अनंत अंबानी के वेडिंग फंक्शन में उन्हें कई बार देखा गया है।
यह भी पढ़ें: दो साल से चल रहे थे Anant-Radhika की शादी के फंक्शन, राजस्थान से इटली होते हुए मुंबई तक
कृषा शाह
अनंत अंबानी की भाभी और अनिल अंबानी की बहू कृषा शाह अपनी खूबसूरती में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। बिजनेस फैमिली की बहू बनीं कृषा खुद भी बिजनेस वुमन और सोशल वर्कर हैं। उन्हें भी कैमरे से दूर रहना पसंद है। पिछले दिनों ही अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में उन्हें सास टीना अंबानी के साथ देखा गया था।
जय अंशुल अंबानी
आपको बता दें कि जय अंशुल अंबानी अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे हैं। पेशे से वो बिजनेसमैन हैं लेकिन आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की तरह वो कैमरे से काफी दूर रहते हैं। वहीं जय अंशुल के छोटे भाई जय अनमोल अंबानी भी कैमरे से दूर रहते हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines