हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Amazon Prime Video की ये 7-एपिसोड वाली क्राइम-थ्रिलर सीरीज बनी वर्ल्ड नंबर-1, हर जगह हो रही चर्चा

आज के समय में लोग बाहर जाकर फिल्म देखने से ज्यादा ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं. आपको भी ओटीटी पर सीरीज देखने में मजा आता है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए है, जिसमें 7 एपिसोड हैं. लेकिन यह सीरीज दुनियाभर में खूब ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
'दलदल' सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर कर रही है ट्रेंड

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की कई फिल्में और सीरीज इन दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई है. इसी बीच एक ऐसी सीरीज रिलीज हुई है, जो देश ही नहीं दुनियाभर में नंबर-1 बनी हुई है. इस सीरीज के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं, जो इसे एक बार देख रहा है उसे खूब पसंद आ रही है. आप भी यह सीरीज देखना चाहते हैं, तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका टाइटल ‘दलदल’ (Daldal) है.  इस सीरीज ने साबित कर दिया है कि अगर कहानी बढ़िया होते लोग खुद देखने के लिए आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें: सनी देओल ‘किल’ फेम डायरेक्टर संग करेंगे धमाकेदार कमबैक, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे गदर

किस ओटीटी पर रिलीज हुई है ‘दलदल’

‘दलदल’ सीरीज में भूमि पेडनेकर अहम किरदार में नजर आई हैं. आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर ने बड़े पर्दे पर अपनी खास पहचान बनाई है. वहीं अब भूमि ने अमेजन प्राइम वीडियो पर भी टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हो गई है. भूमि की सीरीज ‘दलदल’ में आपको साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर देखने को मिलता है, जो लोगों के दिमाग को हिलाकर रख देता है. इस सीरीज को लोग खूब पसंद कर रहे है. बता दें कि भूमि कि यह सीरीज यूके, यूएई, अमेरिका समेत कई देशों में ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 16: रिकॉर्ड तोड़ कमाई का सिलसिला जारी, 16वें दिन भी नहीं थमी ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार

‘दलदल’ में कितने एपिसोड हैं.

भूमि पेडनेकर की 7 एपिसोड वाली सीरीज ‘दलदल’ की कहानी की बात करें, तो इसमें एक सीरियल किलर देखने को मिलता है, जो एक-एक करके आदमी को अजीबोगरीब तरीके मार देता है. वहीं ‘दलदल’ सीरीज में भूमि ने एक DCP रीटा फरेरा का रोल प्ले किया है. इस सीरीज में भूमि पेडनेकर की जमकर तारीफ हो रही है. लोग उनके किरदार को खूब पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें कि भूमि की ‘दलदल’ फिलहाल Amazon Prime Video पर नंबर 1 बनी हुई है. दलदल सीरीज को अमृत राज गुप्ता के डायरेक्शन में बनाया गया है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola