Amar Singh Chamkila Driver Ranjeet Singh: बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज अली की बायोपिक अमर सिंह चमकीला को रिलीज हुए काफी दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया बज बना हुआ है। पंजाब के मशहूर सिंगर अमर सिंह पर बनी इस फिल्म को देखने के बाद लोग उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। जाहिर है कि साल 1988 में सिंगर को सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस घटना में उनकी पत्नी अमरजोत कौर भी मारी गई थीं। तब से अब तक इस मर्डर मिस्ट्री को कोई सुलझा नहीं पाया है।
दरअसल, लोग जानना चाहते हैं कि सिंगर अमर सिंह चमकीला की मौत का असली कातिल कौन था? इस बीच सिंगर के ड्राइवर रणजीत सिंह ने मौत के उस खौफनाक मंजर को याद किया और बताया कि उस आखिरी दिन क्या-क्या हुआ था?
यह भी पढ़ें: Gurucharan Singh कौन? जिनके गायब होने से मचा हंगामा, आखिर क्यों छोड़ा था ‘Taarak Mehta’ जैसा पॉपुलर शो
अचानक शुरू हो गई गोलीबारी
Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, अमर सिंह चमकीला के ड्राइवर रणजीत सिंह ने यूट्यूब पर एक इंटरव्यू में बताया कि जिस दिन सिंगर की मौत हुई थी, उस वक्त वहां सचिव मनकू और ढोलक वादक लाल चंद भी मौजूद थे। शो शुरू होने वाला था, इससे पहले हम सब खाना खा रहे थे। थोड़ी देर बाद मनकू वहां मौजूद ऑडियंस से बातचीत करने चला गया। लोग शो शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही हम सब कार में बैठने चले, तभी अचानक वहां गोलीबारी शुरू हो गई।
रणजीत सिंह ने आगे बताया, ‘कार की पिछली सीट पर चमकीला बैठते थे फिर उनकी पत्नी अमरजोत और किनारे पर ढोलक वादक लाल चंद, जिन्हें पहले उतरना था। जैसे ही लाल चंद उतरे गोलीबारी शुरू हो गई। इसके बाद गोली चमकीला और अमरजोत को लग गई और वो तुरंत मारे गए। एक गोली लाल चंद को भी लगी थी लेकिन मौके पर वह भागकर खेतों में छिप गया। जब रणजीत से पूछा गया कि क्या गोलीबारी से पहले उन्हें धमकी मिली थी? इसपर उन्होंने कहा, ‘मुझे किसी तरह की धमकी नहीं मिली थी।’
15 दिन तक नहीं आई नींद
उन्होंने बताया कि गोलीबारी के कुछ देर बाद वहां पुलिस पहुंची। उसके बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था। रणजीत ने बताया कि उन्होंने ही चमकीला और अमरजोत के शव की पहचान की थी। उन्होंने आगे बताया कि उस दिन का खौफनाक मंजर आज भी उनके दिमाग में घूमता है। उस घटना के बाद उन्हें 15 दिन तक नींद नहीं आई थी। यहां तक कि दोबारा काम शुरू करने में उन्हें काफी समय लग गया था।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
5 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
10 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
10 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
11 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
11 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
13 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
21 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines