Amar Prem Ki Prem Kahani Trailer: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘अमर प्रेम की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें सनी सिंह, आदित्य सील और प्रनुतन बहल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। ये फिल्म एक समलैंगिक रिश्ते में आने वालीं मुश्किलों को दिखाती है। फिल्म से समाज को मैसेज देने की कोशिश की गई है कि प्यार तो प्यार होता है चाहे लड़का-लड़की के बीच हो या फिर लड़के-लड़के के बीच। मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए मैसेज भी लिखा है।
ट्रेलर रिलीज करते हुए मेकर्स का मैसेज
ट्रेलर को रिलीज करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘स्टिरियोटाइप तोड़ने का समय! ये लव स्टोरी आपको हैरान कर देगी! #AmarPremKiPremKahani 4 अक्टूबर से सिर्फ जियो सिनेमा प्रीमियम पर।’ आपको बता दें 4 अक्टूबर को फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर फिल्म रिलीज हो रही है।
कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
ट्रेलर में अमर यानी सनी सिंह की कहानी दिखाई जाती है, जो समाज की अपेक्षाओं से घिरा हुआ है और अपनी प्रेफरेंस की तलाश कर रहा है। इसी कड़ी में वो लंदन निकल जाता है और वहां उसे प्रेम यानी आदित्य सील से प्यार हो जाता है, लेकिन परिवार की ओर से अचानक शादी के लिए दबाव पड़ने पर अमर को कई गलतफहमियों और पारिवारिक ड्रामा का सामना करना पड़ता है।
सनी सिंह ने फिल्म पर क्या कहा?
ट्रेलर को देखने के बाद पता चलता है कि अमर एक पंजाबी लड़का है जो अपने परिवार से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है, लेकिन उनसे उसने अपनी सेक्सुअल प्रेफरेंस को छिपा रखा है। प्यार उसके लिए काफी जरूरी है। डीएनए की खबर के मुताबिक सनी सिंह ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा है कि ‘ये किरदार निभाना मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है। मेरे सह-कलाकारों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है और हम सभी के बीच की बॉंडिंग शानदार रही।’
आदित्य सील बोले- किरदार निभाना चुनौती
वहीं डीएनए के मुताबिक एक्टर आदित्य सील ने प्रेम के किरदार के बारे में कहा, ‘मैं प्रेम का किरदार निभा रहा हूं, जो अपने दिल की बात कहने में संकोच नहीं करता। उसके लिए प्यार एक ऐसा एहसास है, जिसका वो सामना करने से डरता है। इस किरदार को निभाना मेरे लिए एक चुनौती थी, क्योंकि मैं प्रेम के अनुभवों की गहराई को पूरी तरह से नहीं समझ सकता। लेकिन फिल्म के निर्देशक ने मुझे इस किरदार को समझने में मदद की।’
प्रनुतन बहल ने अपने रोल के बारे में कहा, ‘मैं मैंडी का किरदार निभा रही हूं, जो मानती है कि प्यार में सब कुछ जायज है। ये फिल्म मुझे एक अलग तरीके से अभिनय करने का अवसर देती है, क्योंकि मेरा किरदार थोड़ा धुंधला है। ये रोमांटिक कॉमेडी में विलेन की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण और मजेदार था।’
यह भी पढ़े: मशहूर सेलेब्रिटी कपल का हुआ तलाक, 6 साल के विवाद के बाद अलग हुई जोड़ी
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines