Aditya Seal Revealed Casting Couch Experience: पिछले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था ‘अमर प्रेम की प्रेम कहानी’। इस फिल्म में सनी सिंह और आदित्य सील मेन किरदारों में नजर आए थे। दोनों ने फिल्म में समलैंगिक किरदार निभाए थे, जिन्हें स्क्रीन पर ऑडियंस का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म के गाने पसंद किए गए थे और कहानी को भी क्रिटिक्स ने सराहा था। कुछ समय पहले फिल्म के एक्टर आदित्य सील ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया। आदित्य ने बताया कि उनके शुरुआती दिनों में कैसे किसी ने उनके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की थी। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
‘उसने कहा तेरा कुछ नहीं होगा’
‘मूवीफाइड’ से बात करते हुए एक्टर ने अपने संघर्षों के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उनके शुरुआती दिनों में उन्हें इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था। यहां कैसे काम किया जाता है। तब उन्हें एक कास्टिंग करने वाले शख्स ने गलत इरादों के साथ अप्रोच किया। आदित्य ने कहा कि उनके कुछ गलत हरकत करने की कोशिश की मेरे साथ लेकिन मैंने रिजेक्ट कर दिया तो उसने मुझे बोला कि तेरा कुछ नहीं हो पाएगा। यहां हार्ड वर्क नहीं बल्कि स्मार्ट वर्क करना होता है। ऐसा यहां पर काम नहीं मिलता।
आदित्य ने कहा कि बहुत टाइम तक वो मेरे दिमाग में घूमता रहा और मुझे जब सच में काम नहीं मिला तो मुझे लगा कि वो सच ही कह रहा था। उन्होंने कहा कि वो कोई बड़ा फिल्ममेकर नहीं था लेकिन कास्टिंग करने वालों में से ही कोई एक था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आदित्य का ये इंटरव्यू अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स अब उनके इस खुलासे पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आदित्य के इस खुलासे के बाद एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के काले सच को उजागर कर दिया है।
आदित्य की पर्सनल लाइफ
आदित्य सील ने साल 2021 में एक्ट्रेस अनुष्का रंजन से शादी की थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने सात फेरे लिए थे। आदित्य ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उनकी पत्नी को उनके रोमांटिक सीन्स करने से कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि वो भी एक एक्ट्रेस ही हैं। दोनों एक साथ खुशहाल शादीशुदा जिदंगी बिता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘आप गरीब हो गई हैं?’ सौतेली बेटी से 50 करोड़ मांगे तो टीवी की Anupama पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines