Amanda Holden: कुछ सितारे ऐसे होते हैं, जो कुछ भी नहीं करने से कतराते। जी हां, हाल ही में खबर आई थी कि अमेरिका की मशहूर सिंगर ब्रिटनी जीन स्पीयर्स ने बीच पर जाकर बिना कपड़ों के हॉट फोटोशूट कराया है। जैसे ही ब्रिटनी का ये पोस्ट सामने आया तो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया।
एक्ट्रेस ने FM स्टूडियो में उतारे कपड़े
हालांकि ब्रिटनी ने अपने हॉट फोटोज को लेकर कहा था कि उन्हें ऐसा करने में खुशी मिलती है। वहीं, अब इस कड़ी में मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अमांडा लुईस होल्डन (Amanda Louise Holden) का नाम भी शामिल हो गया। जी हां, उन्होंने भी हाल ही उन्होंने भी FM स्टूडियो में अचानक से कपड़े उतार दिए।
Amanda Holden
मैं अपना फिगर दिखाने से कभी नहीं डरती- अमांडा
अमांडा होल्डन ने आज यानी सोमवार को ‘हार्ट ब्रेकफास्ट’ शो के दौरान अचानक से कपड़े उतार दिए। इतना ही नहीं बल्कि अमांडा ने लाइफ ड्राइंग सेशन के दौरान अपने कपड़े उतारते हुए कहा कि मेरा अपना फिगर है और मैं इसे दिखाने से कभी नहीं डरती हूं। बता दें कि जैसे ही अमांडा ने कैमरे के सामने अपने कपड़े उतारे तो जेमी ने कहा कि ये थोड़ा हैरान करने वाला जरूर है, लेकिन अमांडा स्टूडियो में बिना कपड़ों के हैं।
‘क्या आप टॉप पहन सकती हैं?’
हालांकि ये उसके लिए कुछ नहीं लेकिन हम सभी लोगों के लिए पहली बार ऐसा अनुभव है। इतना ही नहीं बल्कि वहां मौजूद 42 उम्र के एशले ने कहा कि वो बेहद सुंदर लग रही है। बता दें कि इसके बाद जेमी ने इसे तुरंत बंद करवाया और कहा कि ‘क्या आप टॉप पहन सकती हैं क्योंकि यह थोड़ा ध्यान भटकाने वाला है?’ कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अमांडा के ऐसा करने से वहां मौजूद कोई भी खुश नहीं था और सभी हैरान थे।
कौन हैं अमांडा होल्डन?
अमांडा होल्डन की बात करें तो वो एक मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर हैं। इसके अलावा वो एक अंग्रेजी मीडिया पर्सनलिटी के तौर पर भी जानी जाती हैं। साल 2007 से अमांडा आईटीवी पर टेलीविजन टैलेंट शो प्रतियोगिता ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट में जज रही हैं। इसके अलावा अमांडा नेशनल हार्ट ब्रेकफ़ास्ट रेडियो शो की को-होस्ट भी हैं।
यह भी पढ़ें- MC Stan ने की Rap छोड़ने की अनाउंसमेंट, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
25 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines