Aman Sehrawat Watches Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah:‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के हालिया एपिसोड में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का नाम ऊंचा करने वाले एथलीट्स मनु भाकर और अमन सहरावत हॉट सीट पर बैठे थे। अमन सहरावत ने इस दौरान अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ भावुक किस्से साझा किए और अपनी कहानी सुनाते वक्त वो काफी इमोशनल हो गए। इसके अलावा भारतीय रेसलर को लेकर कई मजेदार किस्से भी सुनने को मिले। उनके साथ बैठीं मनु भाकर ने अमर को लेकर एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। क्या था वो किस्सा चलिए आपको बताते हैं।
हॉट सीट पर मनु भाकर और अमन सहरावत
‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में हॉट सीट पर मनु भाकर और अमन सहरावत बैठे थे। इस दौरान बिग बी के साथ दोनों की खूब मस्ती देखने को मिले। अमिताभ बच्चन ने मनु भाकर की सुंदरता की तारीफ की वहीं अमन के जज्बे और हिम्मत तो पूरे देश ने सलाम किया। अमन ने 11 साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। अपनी इस कहानी को बयां करते हुए अमन काफी इमोशनल भी हो गए।
‘तारक मेहता’ का शो देखते हैं अमन
शो में सवालों का जवाब देते हुए अमन के बारे में मनु भाकर ने बेहद ही दिलचस्प किस्सा शेयर किया। दरअसल एक सवाल आया जिसमें पूछा गया कि शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठा लाल का किरदार कौन निभाता है। इसके जवाब में अमन सहरावत ने फट से जवाब दिया दिलीप जोशी। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने पूछा कि आप दिलीप जोशी कहते हुए इतना मुस्कुरा क्यों रहे थे, आपका कोई संबंध तो नहीं है दिलीप जोशी से, इस पर अमन ने कहा कि सर मैं देखता हूं।
अमन के इस जवाब के बाद मनु भाकर कहती हैं कि हां सर मैंने सुना है अमन के बारे में कि ये रेसलिंग के बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो ही देखा करते थे। मनु भाकर की इस बात पर अमन सिर हिलाते हुए हंसते हुए नजर आते हैं।
अमन बोले-अगली बार गोल्ड लाना है
इसके अलावा शो में अपने सपने के बारे में बात करते हुए अमन सहरावत ने कहा कि अगली बार देश की तरफ से मेरा गोल्ड मेडल लाने का सपना है जो मैं पूरा करूंगा। अमन ने कहा कि इस बार वो ब्रॉन्ज मेडल ही ला सके, लेकिन उनका अगला लक्ष्य गोल्ड मेडल लाना है। उन्होंने बताया कि उनके भाई सागर ने हमेशा उनकी मदद की और पहलवानी में अच्छा करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। सागर ने अमन की डाइट का भी ध्यान रखा और उसे हर संभव मदद की। जबकि ब्रॉन्ज मेडल पर डांट लगाने के बाद भी सागर ने कहा कि अगली बार गोल्ड लाना ही होगा।
यह भी पढ़ें: रचना कात्याल कौन? Kandahar Hijack में जिनके पति का आतंकियों ने काटा गला, फिर ससुर ने कराई दूसरी शादी
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
2 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
4 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
5 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
7 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
8 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
10 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
13 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines