Aman Jaiswal Last Video Viral After Death: छोटे पर्दे के बड़े एक्टर अमन जायसवाल की सिर्फ 23 साल की उम्र में मौत हो गई है। इस दुखद खबर से पूरी इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए हैं। एक्टर का निधन रोड एक्सीडेंट में हुआ जिस बात पर अभी किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है, लेकिन ये सच है कि अब वो हमारे बीच नहीं रहे। वहीं सोशल मीडिया पर अमन का आखिरी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने सपनों के बारे में बात कर रहे हैं जो अधूरे ही रह गए और वो छोटी उम्र में अपने चाहने वालों को बड़ा गम दे गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आखिरी वीडियो
अमन ने टीवी सीरियल धरतीपुत्र नंदिनी से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वो सिर्फ 23 साल के थे और दुनिया को अलविदा कह गए। अमन के इंस्टाग्राम पर उनका आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है जो उन्होंने 31 दिसंबर 2024 को पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है और समुद्र किनारे बैठे अमन कुछ उदास से नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हमले के बाद Saif Ali Khan से उर्वशी रौतेला ने क्यों मांगी माफी? क्या है पूरा मामला
लिखा खास कैप्शन
अमन जायसवाल ने अपने आखिरी वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही उसके साथ एक खास नोट भी लिखा जो अब लोगों को रुला रहा है। अमन ने लिखा था कि नए सपनों और अनंत संभावनाओं के साथ 2025 में कदम रख रहा हूं। अब उनका न तो सपना पूरा हुआ और न ही साल 2025 को अमन ने जिया। इससे पहले ही साल की शुरुआत में ही वो दुनिया को अलविदा कह गए। एक्टर के जाने का सभी को गम है।
बेटे की मौत की खबर सुन पिता की हालत खराब
एक जवान बेटे की मौत का गम झेल रहे अमन के पिता की हालत भी खराब है। जैसे ही उन्हें इस दुखद खबर का पता चला तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार अमन के पिता भी अस्पताल में भर्ती हैं। कल अमन की शोक सभा होगी और बिहार के बलिया में उभरते कलाकार का अंतिम संस्कार होगा।
यह भी पढ़ें: Aman Jaiswal की कैसे हुई मौत? हादसे का सच आया सामने, जानें कहां होगा अंतिम संस्कार
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines