एक्ट्रेस ने रिवील किया बेबी का फेस, मिनटों में वायरल हुआ पोस्ट

Actress Shares Baby First Picture: मशहूर एक्ट्रेस ने पहली बार अपने बेबी की तस्वीर अपने फैंस को दिखाई है, जिसका बेसब्री से इंतजार था।

Amala Paul-Jagat Desai Shares Baby Picture

Amala Paul-Jagat Desai Shares Baby Picture

विज्ञापन

Amala Paul-Jagat Desai Shares Baby Picture: साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल और उनके पति जगत देसाई जून के महीने में बेबी बॉय के प्राउड पेरेंट्स बने थे। इस मौके पर एक्ट्रेस काफी खुश थीं। हालांकि अब तक फैंस को उनके बेबी की एक झलक का इंतजार था लेकिन अब इस जोड़ी ने फैंस के उस इंतजार को खत्म कर दिया है। एक पोस्ट के जरिए अब एक्ट्रेस ने अपने बेबी की पहली तस्वीर फैंस को दिखा दी है जिसके बाद उन्हें तरह-तरह के कमेंट्स प्रशंसकों द्वारा मिल रहे हैं।

अमाला पॉल और जगत ने शेयर की पिक्चर

फिल्म और फैशन इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी अमाला पॉल और जगत देसाई ने जून 2024 में एक प्यारे बेटे के माता-पिता बनने की खुशी शेयर की थी। अब इस जोड़े ने ओणम के खास मौके पर अपने बेटे के चेहरे को रिवील किया है जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं। अमाला पॉल और जगत देसाई ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे इलई के साथ एक खूबसूरत फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इस मौके पर जोड़े ने पारंपरिक सफेद कपड़े पहन रखे थे।

विज्ञापन

अमाला सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं उनके पति जगत ने सफेद शर्ट पहनी है। अमाला अपने बेटे को गोद में उठाए हुए स्माइल कर रही हैं, जबकि नन्हा इलई धोती-स्टाइल की पैंट में बहुत प्यारा लग रहा है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी ओणम।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amala Paul (@amalapaul)

फैंस का इंतजार हुआ खत्म

जैसे ही अमाला और जगत ने इन तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया, प्रशंसकों ने उन्हें प्यार और शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, ‘वो कितना प्यारा लग रहा है! ओणम की शुभकामनाएं। भगवान आपको आशीर्वाद दे।’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘बहुत प्यारा’। इसके अलावा फैंस ने अमाला और जगत के परिवार को ओणम की बधाई दी और त्योहार पर खुशियों की कामना की।

विज्ञापन

जून में बेटे को दिया जन्म

इस जोड़े ने जून में अपने बेटे के घर आने की एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें जगत ने कैप्शन लिखा था, ‘इट इज ए बॉय!! हमारे छोटे बेबी, ‘इलई’ 11.06.2024 को जन्मे’। इस पोस्ट से उनकी खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।

शादी की तस्वीरें भी शेयर कीं

अमाला पॉल और जगत देसाई की शादी 2023 में कोच्चि, केरल में हुई थी। उनकी शादी में लैवेंडर थीम थी और अमाला ने पेस्टल लाइलैक लहंगा पहना था। इस खास दिन की कई तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ