बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने 20 मार्च को सोशल मीडिया पर शॉकिंग खुलासा किया था। सिंगर ने एक पोस्ट शेयर कर रिवील किया कि वो क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और उन्होंने इस दौरान अपने परिवार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। माता-पिता को लेकर किए गए दावों के बाद जब सोशल मीडिया पर ये मामला गरमाया तो सिंगर ने परिवार को ट्रोलिंग से बचाने के लिए अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। हालांकि, एक बार फिर अमाल अटपटी बातें करते हुए नजर आ रहे हैं।
अमाल मलिक का नया क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
सिंगर अमाल मलिक के इस खुलासे के बाद उनके पिता डब्बू मलिक सोशल मीडिया पर अपने बेटे पर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। डब्बू मलिक कभी बेटे की तस्वीर शेयर कर उसे आई लव यू बोल रहे हैं, तो कभी अमाल की स्टोरी शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अब अमाल का नया क्रिप्टिक पोस्ट सामने आ गया है। सिंगर ने अपने नए पोस्ट में प्रवोकिंग को लेकर बात की है।
अमाल मलिक ने फिर दिया बड़ा हिंट
अमाल मलिक का ताजा पोस्ट एक बार फिर कंट्रोवर्सी को बढ़ावा दे रहा है। अब सिंगर ने अपने क्रिप्टिक पोस्ट में कुछ ऐसा लिख दिया है कि फैंस एक बार फिर उन्हें लेकर सोच में पड़ गए हैं। अमाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट शेयर किया है और अपनी तकलीफों का जिक्र किया है। सिंगर ने लिखा, ‘जब आपको उकसाया जा रहा हो, तो कोई भी नोटिस नहीं करता, सिर्फ तब जब आप रीटेलिएट करते हैं।’ अब अमाल मलिक का ये पोस्ट देखकर लग रहा है कि वो काफी दवाब में हैं।
Amaal Mallik
यह भी पढ़ें: अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे कुणाल कामरा, गिरफ्तारी से सुरक्षा चाहते हैं कॉमेडियन
‘प्रवोकिंग’ को लेकर अमाल मलिक का पोस्ट
अब ये पोस्ट देखने के बाद फैंस भी कन्फ्यूज हो जाएंगे कि आखिर यहां सिंगर किसकी बात कर रहे हैं? वो कौन है जिसने अमाल मलिक को उकसाया है? सिंगर ने कुछ भी खुलकर तो नहीं बोला है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही वो दुनिया को सारी सच्चाई बता देंगे। वहीं, फैंस अमाल मलिक का ये पोस्ट देखने के बाद उनके लिए फिक्रमंद नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
इमरान खान ने FRRO के ‘लीव इंडिया’ नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती
7 hrs ago'नाम-इज्जत 5 करोड़ के लिए दांव पर लगाऊं?' चेक बाउंस केस पर बोले राजपाल यादव
10 hrs agoएक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
17 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
18 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
18 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
20 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
21 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
1 day agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
1 day ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines