क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे अमाल मलिक, पोस्ट शेयर कर परिवार से तोड़ा रिश्ता

बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक के डिप्रेशन में होने का खुलासा हुआ है। इस वक्त सिंगर काफी तकलीफों से गुजर रहे हैं और उन्होंने इसका जिम्मेदार परिवार को ठहराया है।

Amaal Mallik

Amaal Mallik File Photo

मशहूर बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शॉकिंग खुलासा किया है। सिंगर ने रिवील किया है कि वो क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। उन्होंने खुद अपने डिप्रेशन में होने की पुष्टि दुनिया के सामने की है। सिंगर ने अपनी हालत के बारे में काफी कुछ कहा है साथ ही परिवार के साथ रिश्ते भी खत्म कर दिए हैं। अब अमाल मलिक का पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

अमाल मलिक हुए डिप्रेशन का शिकार

लम्बा-चौड़ा नोट शेयर करते हुए अमाल मलिक ने लिखा, ‘मैं एक ऐसे पॉइंट पर पहुंच गया हूं, जहां मैं अब उस दर्द के बारे में चुप नहीं रह सकता जो मैंने सहा है। सालों से, मुझे ये महसूस कराया जाता रहा है कि दिन-रात मेहनत करने के बावजूद, मैं अपने लोगों के लिए एक सेफ लाइफ बनाने के लिए कमतर हूं। अपने हर सपने को कैंसिल कर दिया, ताकि सिर्फ खुद को ढूंढ सकूं और मैंने जो भी किया उस पर सवाल उठाया जा सके। पिछले दशक में रिलीज हुई सभी 126 मेलोडीज को बनाने में मैंने अपना खून, पसीना और आंसू खर्च किए हैं।’

मां-बाप की वजह से भाई से हुए दूर

अमाल मलिक ने आगे लिखा, ‘मैंने धरती पर उनके लिए हर सपना पूरा किया, ताकि वो दुनिया के सामने सिर उठाकर खड़े हो सकें और अपना सिर ऊंचा रख सकें। मैंने अपने भाई के साथ मिलकर XYZ का भतीजा या बेटा कहे जाने की सोच को बदल दिया। हम दोनों के लिए ये जर्नी बहुत दिल दहलाने वाली रही है, लेकिन मेरे माता-पिता के एक्शन्स की वजह से हम भाई एक-दूसरे से बहुत दूर चले गए हैं और इन सब ने मुझे अपने लिए कदम उठाने के लिए मजबूर किया है क्योंकि इसने मेरे दिल के पार एक बहुत गहरा निशान छोड़ दिया है।’

इमोशनली और फाइनेंशियली थक गए सिंगर 

अमाल मलिक ने इस पोस्ट में आगे लिखा है, ‘पिछले कई सालों में उन्होंने मेरी वेल बीइंग को डिस्टर्ब करने और मेरी सभी दोस्ती, रिश्तों, मेरे माइंडसेट, मेरे सेल्फ कॉन्फिडेंस को कमजोर करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। लेकिन मैं बस आगे बढ़ता रहा क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं ऐसा कर सकता हूं और मैं अनशेकेबल हूं। आज हम जहां खड़े हैं, वो सब एक दिमाग, मेरे दिमाग और भगवान के आशीर्वाद से आया है। लेकिन आज मैं उस जगह पर खड़ा हूं, जहां मेरी शांति छीन ली गई है, मैं इमोशनली और शायद फाइनेंशियली भी थक गया हूं, लेकिन ये मेरी सबसे कम चिंता है।’

घरवालों से संबंध तोड़ने का किया ऐलान

पोस्ट में आगे लिखा है, ‘असल में जो बात मायने रखती है, वो ये है कि मैं इन सब वजह से क्लिनिकल डिप्रेस्ड हूं। हां, अपने एक्शन्स के लिए मैं सिर्फ खुद को ब्लेम करता हूं, लेकिन मेरा आत्म-सम्मान मेरे करीबियों के एक्शन्स से कम हुआ है, जिन्होंने मेरी आत्मा के टुकड़े चुरा लिए हैं। आज भारी मन से मैं अनाउंस करता हूं कि मैं इन पर्सनल संबंधों से दूर जा रहा हूं। अब से मेरे परिवार के साथ मेरी बातचीत पूरी तरह से पेशेवर होगी। ये गुस्से में लिया गया फैसला नहीं है, बल्कि ये मेरी लाइफ को ठीक करने के लिए जरूरी है। मैं ईमानदारी और ताकत के साथ, टुकड़े-टुकड़े करके अपनी लाइफ को दोबारा बना रहा हूं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ