टीवी के पॉपुलर कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी को देखते ही फैंस हों या पैपराजी, सभी एक ही सवाल करते हैं कि आखिर ये दोनों शादी कब करेंगे? ‘बिग बॉस’ के घर में इन दोनों की जो केमिस्ट्री दिखी थी, वो फैंस के दिल में घर कर गई थी। इसके बाद इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल भी कर दिया। अब दोनों के आशिकाना अंदाज के ही चर्चे होते हैं। ये कपल अपने प्यार को दुनिया के सामने कबूलने से भी नहीं कतराते।
जैस्मिन और अली कब करेंगे शादी?
ऐसे में अब फैंस को बस इन दोनों की शादी का ही इंतजार हो रहा है। पिछले साल ऐसी खबरें आई थीं कि अली और जैस्मिन शादी करने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को शादी के रिश्ते में नहीं बदला है। कपल के फैंस के साथ-साथ उनके परिवार वाले भी अक्सर इन्हें शादी को लेकर ही बोलते रहते हैं। हालांकि, अब बड़ा खुलासा हो गया है कि जैस्मिन भसीन और अली गोनी कब शादी करेंगे?
कृष्णा मुखर्जी ने खोला जैस्मिन और अली की शादी का सीक्रेट
इनकी बेस्ट फ्रेंड ने रिवील किया है कि इनकी शादी कब होगी? एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अली गोनी और जैस्मिन भसीन की शादी को लेकर बात की है। कृष्णा मुखर्जी ने कहा, ‘इस साल या अगले साल हो रही है उनकी शादी।’ इसके बाद कृष्णा ने ये भी कहा है कि शादी इस साल के एन्ड तक हो जाएगी। ये सुनकर फैंस की खुशी सातवें आसमान में जा पहुंची है।
यह भी पढ़ें: याद है वायरल ‘पावरी’ गर्ल? आज बनीं पाकिस्तान के सबसे ट्रेंडिंग ड्रामा की एक्ट्रेस
कृष्णा मुखर्जी किस गाने पर देंगी स्पेशल परफॉरमेंस?
आपको बता दें, इसके अलावा कृष्णा मुखर्जी ने ये भी रिवील किया है कि वो अपने दोस्तों की शादी में किस गाने पर स्पेशल परफॉरमेंस देने वाली हैं? कृष्णा मुखर्जी ने बताया कि वो ‘मेरे यार की शादी है’ पर डांस करेंगी। ये बताते हुए कृष्णा मुखर्जी जितनी एक्साइटेड दिख रही थीं, जैस्मिन और अली के फैंस भी उतने ही खुश हैं और पलके बिछाए इन दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
32 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
5 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines