टीवी के पॉपुलर कपल अली गाेनी और जैस्मिन भसीन पिछले दिनों अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर यूजर्स के रिएक्शन पर आ गए थे। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए एक-दूसरे को ‘छपरी’ कहते हुए यूजर्स से उनके रिएक्शन मांगे थे। जैसे ही पोस्ट रेडिट पर वायरल हुई तो यूजर्स ने अली गोनी और जैस्मिन भसीन को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। अब इस बैकलैश पर दोनों स्टार्स का रिएक्शन आया है।
अली और जैस्मिन ने किया था ये पोस्ट
बता दें कि पिछले दिनों टीवी एक्टर अली गोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए फैंस से पूछा था कि ‘क्या जैस्मिन भसीन छपरी लगती है?’ दूसरी ओर एक्ट्रेस ने भी सेम पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। उन्होंने अली की फोटो के साथ फैंस से पूछा था कि ‘क्या अली गोनी छपरी लगता है?’
यह भी पढ़ें: Aly Goni ने गर्लफ्रेंड Jasmin Bhasin का सरेआम उड़ाया मजाक? पोस्ट देख यूजर्स ने किया ट्रोल
यूजर्स ने कपल को किया था ट्रोल
कपल की इंस्टा स्टोरी जैसे ही रेडिट पर वायरल हुई जो रेडिट यूजर्स ने उन्हें घेर लिया। जाहिर है कि छपरी शब्द उपद्रवी लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जब अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने इस शब्द का यूज करते हुए एक-दूसरे ट्रोल किया तो यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। साथ ही दोनों पर एक-दूसरे का अनादर करने का आरोप लगाया।
अली गोनी और जैस्मिन ने दिया रिएक्शन
ट्रोल होने के बाद अली गोनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिर से एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में लिखा था, जैसली ने एक-दूसरे को छपरी कहा, इंटरनेट ने उनके ‘छपरी’ गेम के लिए उन्हें ट्रोल किया।’ इस पोस्ट को जैस्मिन को टैग करते हुए एक्टर ने पूछा कि ‘यह मजेदार नहीं है।’ इसी के साथ उन्होंने आंख ऊपर करने वाली इमोजी शेयर की। इसके बाद जैस्मिन ने उस पोस्ट में लिखा, ‘लेकिन ये मजेदार होना चाहिए था।’ रिप्लाई के साथ उन्होंने हंसी वाली इमोजी भी शेयर की।
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
30 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
22 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines