हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Alpha Box Office Collection: 'अल्फा' की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 2 दिनों में करोड़ों कमा मेकर्स को किया मालामाल

Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं देर रात भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई की. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन

Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘अल्फा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. देर रात फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया. दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई पहले दिन से ज्यादा देख गई. वहीं सोशल मीडिया पर भी हर कोई आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के एक्शन सीन्स की तारीफ कर रहा है. इसी बीच बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सुर्खियों में बना हुआ है. चलिए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कितनी कमाई की है.

देर रात बढ़ी ‘अल्फा’ की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट स्टारर ‘अल्फा’ की कमाई दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में देखने को मिली. दूसरे दिन फिल्म ने 11.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 25% रही. वहीं फिल्म के शोज दूसरे दिन 6,882 रहे. फिल्म ने रात 10 बजे तक सिर्फ 7.33 करोड़ की ही कमाई की थी. वहीं देर रात 3.92 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद दूसरे दिन का आंकड़ा 11.25 करोड़ हो गया.

यह भी पढ़ें: Welcome 3 Box Office Day 9: Alpha के बीच भी बरकरार रहा अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ जलवा, 9वें दिन 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

विज्ञापन

‘अल्फा’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘अल्फा’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अब दूसरे दिन की कमाई मिलाकर भारत में फिल्म ने 20.50 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 24.60 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 37.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. सिर्फ 2 दिनों में धांसू कमाई कर फिल्म ने मेकर्स को करोड़ों से मालामाल कर दिया है. वहीं अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल ही देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Alpha Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर आलिया-शरवरी का नहीं चला जादू, दूसरे दिन कमाए महज इतने करोड़

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ फुल एक्शन सीन्स करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों की एक्टिंग की खूब तारीफ भी हो रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ-साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन का भी कैमियो देखने को मिला. सोशल मीडिया पर अल्फा ने आते ही धूम मचा ली है, अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा कितनी जल्दी पार कर पाती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola