Box Office Collection: आलिया भट्ट की Alpha ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई, Baby Do Die Do लाखों में सिमटी

Alpha Vs Baby Do Die Do Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ और हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश देखने को मिला. अल्फा ने पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. चलिए दोनों फिल्मों की कमाई के बारे में जानते हैं.

Alpha Vs Baby Do Die Do Box Office Collection

Alpha Vs Baby Do Die Do Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं. धमाकेदार ओपनिंग से ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धांसू शुरुआत की. वहीं दूसरी ओर हुमा कुरैशी स्टारर ‘बेबी डू डाई डू’ भी ‘अल्फा’ के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हालांकि हुम कुरैशी की फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘अल्फा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 20% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शोज 7,534 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 9 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 10.80 करोड़ रहा. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.80 करोड़ की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

‘बेबी डू डाई डू’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई. फिल्म ने पहले दिन महज 40 लाख की ही कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13% रही. वहीं फिल्म के शोज 778 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 48 लाख है. बता दें शोज कम होने की वजह से फिल्म की कमाई में असर देखने को मिला. वहीं शुक्रवार को हुए महाक्लैश में ‘बेबी डू डाई डू’ को ‘अल्फा’ ने पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

‘अल्फा’ में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी लीड रोल में हैं. दोनों हसीनाएं फुल एक्शन अवतार में नजर आईं. वहीं इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में दिखाई दिए. वहीं ऋतिक रोशन के कैमियो ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. वहीं ‘बेबी डू डाई डू’ में हुमा कुरैशी भी एक्शन करती नजर आ रही हैं. इस फिल्म में हुमा के साथ-साथ चंकी पांडे, सिकंदर खेर, रचित सिंह और सीमा पाहवा भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ