Alpha Advance Booking: 7वें आसमान पर 'अल्फा' का क्रेज, एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों; मेकर्स हुए मालामाल!

Alpha Advance Booking: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर ‘अल्फा’ की एडवांस बुकिंग ओपन हो गई हैं. वहीं रिलीज से पहले फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

alpha advance booking

Alpha Advance Booking: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. अब फाइनली इंतजार खत्म भी होने जा रहा है. इस शुक्रवार यानी 3 जुलाई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. वहीं रिलीज से पहले ही फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है. एडवांस बुकिंग में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म का क्रेज 7वें आसमान पर है. चलिए जानते हैं आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की इस अपकमिंग फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कमाई कर ली है?

विज्ञापन

एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ने एडवांस बुकिंग में ब्लॉक सीट्स के साथ अब तक 1.52 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं शाम तक ये आंकड़ा और ज्यादा बढ़ता दिखाई देगा. फिल्म के शोज अब तक 2367 बुक हैं और 10293 टिकट्स बिक चुके हैं. हालांकि एडवांस बुकिंग खुलने के बाद अभी ये शुरुआती आंकड़ा है. दिन खत्म होने तक ये आंकड़ा डबल भी हो सकता है.

विज्ञापन

इन जगह हुई सबसे ज्यादा कमाई

वहीं एडवांस बुकिंग में फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, वेस्ट बंगाल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हुई है. गुजरात में 10.66 लाख, कर्नाटक में 6.11 लाख, महाराष्ट्र में 34.76 लाख, तेलंगाना में 12.07 लाख, वेस्ट बंगाल में 9.75 लाख, दिल्ली में 34.35 लाख और उत्तर प्रदेश में 4.51 लाख की कमाई हुई है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ फुल एक्शन फॉर्म में नजर आ रही हैं. इन दोनों एक्ट्रेस के साथ-साथ फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं. ट्रेलर में ही स्टारकास्ट को काफी पसंद किया गया. वहीं अब ऑडियंस को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है. सभी सितारे फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. फिल्म कल यानी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ